Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

22वें दिन रामायणम् की कमाई का बदला गणित

sv news


1000 करोड़ नेट के दहलीज पर आकर हांफ गई रणबीर कपूर की फिल्म!

नई दिल्ली। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायणम् (Ramayana) तीन हफ्ते से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। तीन हफ्तों में 1000 करोड़ रुपये के पार ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी रामायणम् ने चौथे हफ्ते में कदम रखा लेकिन कमाई शॉकिंग रही। 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनी रामायणम् का पहला पार्ट इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रहा है। फिल्म पहले ही दिन से अच्छी कमाई कर रही है। मगर अब लगता है कि रणबीर कपूर की फिल्म की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

रामायणम् का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दरअसल, रामायणम् की कमाई में बुधवार से ही तगड़ी गिरावट देखी गई। 21वें दिन फिल्म ने अब तक का सबसे कम कलेक्शन 9.5 करोड़ रुपये ही कमाए। अब 22वें दिन की कमाई भी आपके होश उड़ा सकती है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, रणबीर कपूर की पौराणिक फिल्म रामायणम् घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 22वें दिन 8 करोड़ रुपये का शुरुआती कलेक्शन कर लिया है। वहीं, ग्रॉस कलेक्शन 9.30 करोड़ रुपये के करीब है। एग्जेक्ट नंबर्स इससे ज्यादा भी हो सकते हैं। फिलहाल, गुरुवार को रामायणम् का कलेक्शन अब तक का सबसे कम रहा। 

क्या धुरंधर 2-दंगल को छोड़ेगी पीछे?

अभी तक रामायणम् ने भारत में नेट कलेक्शन 990.32 करोड़ रुपये कर लिए हैं और ग्रॉस कलेक्शन 1,182.79 करोड़ रुपये के करीब है। इस वक्त रामायणम् दूसरी सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म है। धुरंधर 2 (1,108 करोड़) को पछाड़ने के रणबीर की फिल्म काफी दूर है। अगर ऐसा ही रहा तो वह न तो धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी और न ही आमिर खान की फिल्म दंगल (2000 करोड़ के करीब वर्ल्डवाइड कलेक्शन) का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी।

ये प्रेम मोल लिया का पड़ेगा असर?

ऊपर से 27 नवंबर को सूरज बड़जात्या निर्देशित फैमिली ड्रामा ये प्रेम मोल लिया सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ऐसे में शुक्रवार को भी रामायणम् की कमाई पर आयुष्मान खुराना और शरवरी की फिल्म असर छोड़ सकती है। हालांकि, उम्मीद है कि वीकेंड पर फिर से पौराणिक फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिले।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad