Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

आदित्य रॉय कपूर संग पहली बार रोमांस करती नजर आएंगी तारा सुतारिया

sv news

 नई दिल्ली। लंबे समय से इस तरह की खबर आ रही थी कि आदित्य रॉय कपूर बहुत जल्द मिलाप जवेरी के साथ उनकी अगली फिल्म में काम कर रहे हैं।

हालांकि लीडिंग एक्ट्रेस की खोज जारी थी और अब मेकर्स फैंस के लिए तगड़ा प्लान बनाकर बैठे हुए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने तारा सुतारिया (Tara Sutaria) को फिल्म के लिए फाइनल कर लिया है। ये एक म्यूजिकल और इंटेंस रोमांटिक मूवी होगी जिसका अभी के लिए 'तुम ही आना' नाम रखा गया है।

क्या है मूवी का नाम?

'तुम ही आना' नाम निर्देशक मिलाप मिलन जवेरी की 2019 की फिल्म 'मरजावां' के उसी नाम वाले सुपरहिट रोमांटिक गाने से लिया गया है। इसमें तारा सुतारिया भी थीं।

इस मूवी के जरिए आदित्य और तारा पहली बार एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। भूषण कुमार द्वारा प्रोड्यूस की जा रही इस फिल्म को एक रॉ, पैशनेट और हाई-ऑक्टेन लव स्टोरी बताया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिर में शुरू होने की उम्मीद है। इसे 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

पहले इन फिल्मों में किया है काम 

भूषण कुमार की टी-सीरीज इसे ग्रैंड स्केल पर प्रोड्यूस करने का प्लान कर रही है। शिव चनाना इसके को-प्रोड्यूसर हैं। यह तारा का टी-सीरीज के साथ तीसरा कोलैबोरेशन है। इससे पहले वो 'मरजावां' और 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आ चुकी हैं। 'आशिकी 2', 'मलंग' और 'मेट्रो... इन दिनों' जैसी हिट फिल्मों के बाद, प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने आदित्य रॉय कपूर के साथ अपना बेहद सफल ट्रैक रिकॉर्ड कायम रखा है।

बता दें कि मार्च 2026 में इस तरह की खबरें आई थीं कि आदित्य रॉय कपूर और तारा सूतारिया एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस पर ऑफिशियली कुछ नहीं बोला है। ऐसे में अगर ये जोड़ी किसी फिल्म में साथ आती है तो फैंस के लिए ये किसी गुड न्यूज से कम नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad