Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

महिला आरक्षण विधेयक संसद में दो-तिहाई बहुमत से पारित होंगे: सीएम शुभेंदु

sv news

कोलकाता। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को विश्वास जताया कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिला आरक्षण लागू करने से संबंधित विधेयक संसद में दो-तिहाई बहुमत से पारित होंगे। उन्होंने सभी सांसदों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विधेयकों का समर्थन करने की अपील की।

केंद्र सरकार ने 30 नवंबर से संसद का चार दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है। इस दौरान वह 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के लिए तीन विधेयक पेश करेगी। इनमें एक संविधान संशोधन विधेयक भी शामिल है। इन विधेयकों में प्रत्येक राज्य में सीटों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ाने का भी स्पष्ट उल्लेख है।

मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि जो लोग हमारी माताओं और बहनों के सशक्तीकरण के पक्ष में हैं, वे इन विधेयकों के समर्थन में मतदान करेंगे।

उन्होंने कहा कि वह 30 नवंबर को संसद के विशेष सत्र की शुरुआत के अवसर पर दिल्ली में रहेंगे और बंगाल के सांसदों से विधेयकों के पक्ष में अधिकतम मतदान कराने का प्रयास करेंगे।

मुख्यमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस पर महिला आरक्षण का विरोध करने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि जब पार्टी पंचायतों और नगरपालिकाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का समर्थन करती है, तो संसद और विधानसभा में इसका विरोध क्यों कर रही है।

शुभेंदु ने कहा कि बंगाल की आधी आबादी महिलाएं हैं और वह राज्य विधानसभा में 100 और महिला विधायकों को देखना चाहते हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि 1996 से विभिन्न अवसरों पर महिला आरक्षण विधेयकों को पारित होने से रोकने में उसकी भूमिका रही है।

शुभेंदु ने दावा किया कि कांग्रेस चुनावी घोषणापत्रों में महिला आरक्षण का वादा करती रही, लेकिन समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल के विरोध के कारण पूर्व में संसद में विधेयकों को पारित नहीं होने दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad