Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

अर्बन मार्केट: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने नियुक्त किया एडवोकेट कमिश्नर

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अर्बन मार्केट से जुड़े मामले में व्यावसायिक गतिविधियों की स्वतंत्र जांच कराने का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति अजित कुमार और न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद की खंडपीठ ने अधिवक्ता कुणाल शाह को एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त किया है। यह आदेश अरविंद कुमार मिश्रा व 34 अन्य की याचिका और उससे जुड़ी अन्य जनहित याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान दिया गया।

नगर निगम के अधिवक्ता ने और समय मांगा

कोर्ट ने कहा कि 18 नवंबर के विस्तृत आदेश में नगर निगम प्रयागराज को अर्बन मार्केट के निवेशकों के लिए वैकल्पिक स्थान तलाशने का निर्देश दिया गया था, ताकि सरोजिनी नायडू मार्ग व्यावसायिक गतिविधियों से पूरी तरह मुक्त हो सके। शुक्रवार को नगर निगम के वरिष्ठ अधिवक्ता एमसी चतुर्वेदी ने इस पर नए निर्देश प्राप्त करने के लिए और समय मांगा।

याची पक्ष के अधिवक्ता की दलील 

याची पक्ष के अधिवक्ता एके पांडेय ने दलील दी कि क्षेत्र में रोजाना गतिविधियां जारी हैं। इस पर खंडपीठ ने मामले में व्यापक जनहित को देखते हुए स्वतंत्र निरीक्षण को उचित माना। एडवोकेट कमिश्नर क्षेत्र का दौरा कर व्यावसायिक गतिविधियों का निरीक्षण करेंगे। उन्हें अर्बन मार्केट में आवंटित दुकानों के दुकानदारों से बातचीत करने और आवंटन संबंधी उनके विवरण का सत्यापन करने की भी अनुमति दी गई है।

कोर्ट का नगर निगम को निर्देश 

कोर्ट ने नगर निगम को निर्देश दिया है कि वह 48 घंटे के भीतर कमिश्नर की सहायता के लिए दो अधिकारी तथा निरीक्षण के लिए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए। जनहित को देखते हुए कमिश्नर यह कार्य निःशुल्क करेंगे और अगली तारीख पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

... तो नगर आयुक्त को कोर्ट में उपस्थित रहना होगा 

खंडपीठ ने संबद्ध मामले के याची के अधिवक्ता को अगली तारीख तक संशोधित याचिका दाखिल करने का भी निर्देश दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि अगली सुनवाई पर उचित निर्देश प्रस्तुत नहीं किए गए तो प्रयागराज के नगर आयुक्त को कोर्ट में उपस्थित रहना होगा। मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर को दोपहर दो बजे होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad