Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

विद्या भारती: 37वीं अखिल भारतीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता संपन्न

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। विद्या भारती से संबद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर प्रयागराज के प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वी अखिल भारतीय जिमनास्टिक  प्रतियोगिता दिनांक 21,22 नवंबर 2026 को बॉयज हाई स्कूल के जिमनास्टिक हाल में संपन्न हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन एवं समापन विद्यालय के सभागार में हुआ l

     विद्यालय के मीडिया प्रभारी एवं संगीताचार्य मनोज गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूरे देश के  कुल 11 क्षेत्र से 150 भैया बहनों ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय सहसंगठन मंत्री डॉ राम मनोहर तथा क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख जगदीश सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। पूरे देश के 11 क्षेत्र से संरक्षक आचार्य अपने खिलाड़ी भैया बहनों के साथ शामिल हुए थे। प्रतियोगिता में सह संयोजक के रूप में विद्यालय के शारीरिक प्रमुख आचार्य विमल चंद्र दुबे, रुपेश कुमार तथा प्रांत के शारीरिक प्रमुख अजीत सिंह उपस्थित थे।

   इस प्रतियोगिता का परिणाम कुछ इस प्रकार रहा। 

   अंडर 14 बाल वर्ग भैय्या में प्रथम स्थान अभिनव यादव पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र, द्वितीय स्थान प्रवी केसरवानी पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र ,तृतीय स्थान आकाश कुमार यादव पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र l

 बहनों में प्रथम स्थान दर्पण भदोरिया पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र, द्वितीय स्थान यशस्वी पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र ,तृतीय स्थान तृषा राजपूत पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र l

   अंडर 17  किशोर वर्ग में भैयाओं का परिणाम इस प्रकार रहा - प्रथम स्थान वंश सिंह पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र ,द्वितीय स्थान हर्ष यादव पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र, तृतीय स्थान यश काबरा राजस्थान क्षेत्र l

   बहनों में प्रथम स्थान ईशा सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र, द्वितीय स्थान इशिता चौहान पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र, तृतीय स्थान जयश्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र l अंडर-19 तरुण वर्ग में भैयाओं का परिणाम- प्रथम स्थान प्रशांत उत्तर क्षेत्र ,द्वितीय स्थान प्रिंस  उत्तर क्षेत्र, तृतीय स्थान जतिन सिंह पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र रहे।

 अंडर-19  तरुण वर्ग के बहनों में प्रथम स्थान अनन्या गुप्ता पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र, द्वितीय स्थान तंजील पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र तथा तृतीय स्थान खुशी यादव पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र से रही हैं।

  उपरोक्त सभी स्थान प्राप्त भैया बहन एसजीएफआई में विद्या भारती  की तरफ से खेलने जाएंगे।  खिलाड़ी भैया बहनों की सफलता पर  सहसंगठन मंत्री डॉ राम मनोहर एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह ने सभी संरक्षक आचार्य एवं खिलाड़ी भैया बहनों को शुभकामनाएं दी एवं आभार जताया। संचालन दिनेश कुमार शुक्ला एवं सत्य प्रकाश पाण्डेय ने किया l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad