Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

देश की जनसंख्या में 49 फीसदी महिलाएं, लेकिन संसद में प्रतिनिधित्व सिर्फ 14 प्रतिशत

sv news

नई दिल्ली। भारत में परिसीमन को लेकर चर्चाएं तेज हैं। परिसीमन विधेयक को लेकर केंद्रीय कैबिनट ने मंजूरी दे दी है। इस बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत की आबादी में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 49 प्रतिशत है, लेकिन मौजूदा संसद में उनकी संख्या सिर्फ 14 प्रतिशत है।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार, देशभर के 4,666 सांसदों और विधायकों में से केवल 464 यानी महज 10 प्रतिशत महिलाएं हैं।

ऐतिहासिक आंकड़े

पहली लोकसभा (1951-52) में 22 महिलाएं चुनी गईं (लगभग 5 प्रतिशत)।

2019 में यह संख्या 78 तक पहुंची (लगभग 15 प्रतिशत)।

2024 के लोकसभा चुनाव में 75 महिला सांसद चुनी गईं (लगभग 14 प्रतिशत)।

इंटर-पार्लियामेंटरी यूनियन की रैंकिंग में भारत अक्टूबर तक 152वें स्थान पर था। वैश्विक स्तर पर संसदों में महिलाओं की औसत हिस्सेदारी 27 प्रतिशत है।

परिसीमन और महिला आरक्षण

परिसीमन और संविधान संशोधन बिल के पारित होने की संभावना है, जिसमें लोकसभा और विधानसभाओं की सीटों में 50 प्रतिशत की समान वृद्धि का प्रस्ताव है। इससे लोकसभा की सीटें 850 तक पहुंच सकती हैं। इसके बाद 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू होने का रास्ता साफ होगा।

2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं की संख्या में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है। एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होने से उनकी भागीदारी और आवाज दोनों मजबूत होंगी।

पार्टियों का हाल

वर्तमान में भाजपा के पास सबसे ज्यादा महिला सांसद (31) हैं। इसके बाद कांग्रेस (13) और तृणमूल कांग्रेस (11) का स्थान है। 2024 के चुनाव में 800 महिलाओं ने उम्मीदवारी की, जबकि 1957 में यह संख्या सिर्फ 45 थी। हालांकि, स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में कोई महिला नहीं जीत सकी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चुनाव प्रचार के लिए आर्थिक संसाधनों की कमी महिलाओं के राजनीति में आने की सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। दुनिया के 130 से ज्यादा देशों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कोटा व्यवस्था लागू है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad