स्वाति झा ब्लॉक अध्यक्ष एवं अंशु सिंह ब्लॉक महामंत्री मनोनीत
सोनभद्र (किशन पाण्डेय)। किसी भी राष्ट्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में महिलाओं की भूमिका को अनदेखा नहीं किया जा सकता। महिला और पुरुष दोनों समान रूप से समाज के दो पहियों की तरह कार्य करते हैं और समाज को प्रगति की ओर ले जाते हैं। दोनों की समान भूमिका को देखते हुए यह आवश्यक है कि उन्हें शिक्षा सहित अन्य सभी क्षेत्रों में समान अवसर दिये जाएँ, क्योंकि यदि कोई एक पक्ष भी कमज़ोर होगा तो सामाजिक प्रगति संभव नहीं हो पाएगी। परंतु देश में व्यावहारिकता शायद कुछ अलग ही है। जिसको लेकर महिला शिक्षक संघ सोनभद्र की जिलाध्यक्ष शीतल दहलान ने संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दुद्धी ब्लाक की अध्यक्ष एवं महामंत्री का मनोनयन किया जिस क्रम में स्वाति झा ब्लॉक अध्यक्ष एवं अंशु सिंह ब्लॉक महामंत्री मनोनीत हुई वहीं अनीता मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष वंदना कुशवाहा ब्लॉक उपाध्यक्ष उमा गुप्ता ब्लॉक मीडिया प्रभारी घोषित की गई। शीतल दहलान ने कहा की महिला शिक्षक संघ दुद्धी महिला शिक्षिकाओं के साथ हर मुश्किल में हमेशा साथ रहेगा, जिससे शिक्षा जगत को एक मजबूती मिलेगी। इस विस्तार से समस्त महिला शिक्षिकाओं में संगठन की स्थापना से हर्ष व्याप्त है।