Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

बांध में पांच गेट खोलने के बाद बढ़ा पानी, हलिया-हथेड़ा पुल पर पानी का तेज बहाव, रास्ता बंद

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। हलिया में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते अदवा बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए बांध के पांच गेट खोलकर अदवा नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। बांध से पानी छोड़े जाने से हलिया-हथेड़ा मार्ग पर स्थित पुल के ऊपर से नदी का पानी बहने लगा है।
इससे आवागमन बंद कर दिया गया है।स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। नदी के किनारे रहने वाले ग्रामीण अपने घरों से जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हुए हैं। कई घरों में नदी का पानी प्रवेश करने की जानकारी सामने आई है। पानी बढ़ने की आशंका के चलते लोग अपने सामान को समेटकर सुरक्षित ठिकानों की ओर जाने की तैयारी कर रहे हैं।
रविवार रात से लगातार जारी बारिश के कारण अदवा नदी का जलस्तर और बढ़ने की संभावना बनी हुई है। नदी के आसपास रहने वाले लोगों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है। ग्रामीण लगातार नदी के जलस्तर और बांध से छोड़े जा रहे पानी की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ।वहीं पुल के ऊपर पानी बहने के कारण आवागमन को लेकर भी परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो क्षेत्र में स्थिति और विकट हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad