Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराजः सड़क हादसे में तीन कांवरियों की मौत, एक ही बाइक पर सवार थे तीनों

 

sv news

पानी के कंटेनर लदे अप्पे से टकराए



प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के सरायइनायत में रविवार देर रात प्रयागराज-वाराणसी राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीनों कांवरियों की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और वाराणसी की ओर जा रहे थे। हनुमानगंज में सरपतीपुर के पास बाइक पानी के कंटेनर लदे अप्पे (मालवाहक ऑटो) से टकरा गई।

रात करीब 10 बजे हुआ हादसा

हादसा रविवार रात करीब 10 बजे हुआ। तीनों कांवरिए एक ही बाइक से वाराणसी की ओर जा रहे थे। सरपतीपुर के पास उनकी बाइक पानी के कंटेनर लदे मालवाहक ऑटो से टकरा गई। ऑटो किसी भंडारे में पानी पहुंचाने जा रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर कई फीट दूर जा गिरे। तीनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

अस्पताल पहुंचने के बाद तीनों ने दम तोड़ा

सूचना पर सरायइनायत पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर उनका इलाज शुरू किया गया, लेकिन बाद में तीनों की मौत हो गई। मृतकों में एक फाफामऊ और दो थरवई क्षेत्र के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

हादसा कैसे हुआ, पुलिस कर रही जांच

हादसे की सूचना पर एसीपी और सरायइनायत एसओ भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बाइक पानी के कंटेनर लदे मालवाहक ऑटो से किन परिस्थितियों में टकराई। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad