Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

यूक्रेन में फंसे 183 भारतीयों को लेकर बुखारेस्ट से मुंबई पहुंचा एयर इंडिया का विशेष विमान

sv news


मुंबई, पीटीआइ। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लगातार सुरक्षित निकाला जा रहा है। इसी बीच यूक्रेन में फंसे 183 भारतीयों को लेकर विशेष विमान बुडापेस्ट से गुरुवार को मुंबई पहुंचा। अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया बुडापेस्ट से मुंबई पहुंची फ्लाइट में एक शिशु भी शामिल था।

दरअसल, गुरुवार को बुडापेस्ट से विशेष विमान मुंबई पहुंचा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने फ्लाइट में सवार यात्रियों का स्वागत किया। एयर इंडिया एक्सप्रेस की विशेष फ्लाइट IX 1202 सुबह लगभग 5.30 बजे मुंबई में लैंड हुई। केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आपका स्वागत करने के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि छात्रों सहित लगभग 17,000 भारतीय यूक्रेन में फंसे हुए हैं, पीएम ने उन्हें निकालने के लिए आपरेशन गंगा शुरू किया है। मंत्री ने कहा कि अब तक लगभग चार से पांच हजार भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है और वहां फंसे लोगों को देश वापस लाने के लिए अभियान जारी रहेगा।

आपको बता दें कि यूक्रेन से 182 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का एक विशेष विमान मंगलवार सुबह रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से मुंबई पहुंचा था। 27 फरवरी के बाद से युद्ध प्रभावित यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने के लिए बुखारेस्ट से मुंबई के लिए संचालित यह दूसरी निकासी उड़ान थी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad