Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 10 मार्च 2022 : आज कुछ लोगों के जीवन में होंगे सकारात्मक परिवर्तन, आर्थिक लाभ के बन रहे हैं योग

 

sv news

surajvarta.in
धर्म-आस्था डेस्क

आज गुरुवार, 10 मार्च 2022 है। जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं..

राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
दिन कुछ मिलाजुला प्रभाव देगा। उसे बेहतरीन बनाना आप की योग्यता पर निर्भर करता है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच जो गिले–शिकवे चल रहे थे, आज वह किसी की मध्यस्थता से हल हो सकते हैं। काम से संबंधित जिम्मेदारियां बढ़ने की वजह से खुद के लिए वक्त निकाल पाना मुश्किल हो सकता है। मौसमी बीमारी से जूझ रहे लोगों की स्थिति में सुधार होगा।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
व्यापारी वर्ग के लिए समय उत्तम रहेगा। सरकारी कामों में आपको सफलता मिलेगी। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए इसे बेकार की बातों में नष्ट न करें। पति-पत्नी का आपसी तालमेल भी उचित बना रहेगा। दूसरों द्वारा कही बातों पर तुरंत विश्वास ना रखें। डायरिया और अपच जैसी तकलीफ हो सकती है।


*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा। हालांकि आज किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, तो ऐसे में आपको हर चीज के बारे में धैर्य और शांति से सोचना चाहिए। बता दे कि नजदीकी रिश्तेदारों के साथ वाद विवाद हो सकता है, लेकिन फिर भी अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाएं रखना जरूरी है।

*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
इस राशि के लोग आज के दिन काफी व्यस्त रहेंगे और ऐसे में आपके मन में अचानक कई बदलाव आते रहेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद ही साबित होंगे। इसके इलावा सार्वजनिक और भीड़ वाली जगह से दूर रहे। अगर किसी कार्य का परिणाम न निकले तो निराश होने की जरूरत नहीं है, क्यूकि बाद में अच्छा परिणाम जरूर हासिल होगा। स्वास्थ्य सुख में सफलता मिलेगी।

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
ग्रह स्थिति आपके लिए पूर्णतः अनुकूल रहेगी। कोई यात्रा संबंधी प्रोग्राम बनेगा जो कि आरामदायक और सुखदायक रहेगा। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। लोगों की उम्मीदों पर आप खरा उतरेंगे। घर के बुजुर्गों अथवा अनुभवी लोगों की तरफ से उचित मार्गदर्शन मिलेगा। किसी मित्र की वजह से काम में रूकावट आ सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
किसी धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। किसी के विवाह की रूपरेखा बनेगी। उलझे हुए काम सुलझाने के लिए स्थितियां आपके फेवर में हो सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। कुसंगति से हानि संभव है। साथी के साथ गलतफहमियां बढ़ने से आपके रिश्ते मे तनाव आ सकते हैं। इस समय थकान अनिद्रा जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
अकेलेपन के कारण आप एकांत में समय बिताने की कोशिश करें। इसकी वजह से आपकी मानसिक तकलीफ बढ़ सकती है। करीबी मित्र या लोगों के साथ बिताया हुआ वक्त राहत दे सकता है। इस समय कार्य स्थल पर परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। महिला नर्सों के लिए समय अच्छा रह सकता है।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
आप समय पर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। हालांकि खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें नहीं तो आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। आपकी कामयाबी में वृद्धि होगी, संपर्क स्थापित होंगे और आप कुछ प्रभावशाली लोगों से भी मिलेंगे। मनोविनोद के अवसर मिलेंगे। भाई-बहनों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। कहीं पैसा अटक सकता है।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
आप किसी बात को लेकर भावुक हो सकते हैं। पारिवारिक शांति रहेगी। व्यापार को बढ़ाने के लिए आपको कुछ अच्छे अवसर भी मिलेंगे। घरेलू उपयोग की वस्तुएँ क्रय करेंगे। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपनी सोच और स्वभाव में बदलाव लाकर रिश्ते में खोई मिठास वापस ला सकते हैं। गुड़ से बनी चीजों का दान करें। बिजनेस में कोई कार्य सिद्धि हो सकती है।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
आज आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। लेन-देन और निवेश के मामलों में नई प्लानिंग करेंगे। पेशेवर मोर्चे पर आप बहुत मेहनत करेंगे और उनमें उपलब्धियां भी हासिल करेंगे। वही जो लोग कारोबार से जुड़े हुए है, उन्हें काफी फायदा होगा और परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की काफी जरूरत है और कोई भी कार्य करते समय बजट का खास ध्यान रखे।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
ज का दिन फायदेमंद है। आपके सोचने के तरीके में भी बदलाव के योग हैं। धार्मिक कार्य में मन लग सकता है। स्टेशनरी से जुड़े व्यापारियों को लाभ मिलता नजर आ रहा है। शाम के समय घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। जहाँ एक तरफ किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा, वही दूसरी तरफ आप किसी लाभदायक यात्रा पर भी जा सकते है। जो विद्यार्थी है उनका मन भी पढ़ाई में खूब लगेगा।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
आज कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मौके का फायदा उठाने के सिलसिले में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।  किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले अपने पारिवारिक सदस्यों की सलाह अवश्य लें। आमदनी के अनुसार खर्चों पर काबू रखें। बच्चों की तरह से थोड़ी चिंता रह सकती है। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad