Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 19 मार्च 2022 : आज कुछ राशियों की नैय्या पार लगाएंगे भगवान शनि, मिटेगा आर्थिक संकट

 

sv news

surajvarta.in
धर्म-आस्था डेस्क

आज शनिवार,19 मार्च 2022 है। हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं...

राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

sv news

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
आज आपका सामाजिक जीवन बहुत सी गतिविधियों से भरा रहेगा। विदेश में रह रहे लोग की लाइफ में स्थायित्व आएगा। मानसिक तनाव बहुत ज्यादा रहेगा। घर-परिवार में कई तरह की समस्याएं उठ खड़ी होंगी। ऋण के लेने-देने का दबाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र सम्बन्धी विशिष्ट उपलब्धि मिल सकती है। अपने साथी के व्यवहार से अंचभित हो सकते हैं। आर्थिक भौतिक सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
आपकी प्रतिभा व योग्यता के अनुरूप आपको अपने कार्यों के उचित परिणाम प्राप्त होंगे। कामकाज व कैरियर को महत्व देंगे। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। मन में काम के प्रति दुविधा रहेगी। घर के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने के कारण आप काफी तनाव में रहेंगे। पति-पत्नी आपसी विवादों की चर्चा अन्य लोगों के सामने बिल्कुल न करें।

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
इस राशि के लोगों को परिवार और रोजमर्रा के कामों को लेकर फैसला लेने में देर नहीं करनी चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, क्यूकि त्वचा संबंधी रोग हो सकते है। पैसों से संबंधित किए गए बड़े व्यवहार की जानकारी परिवार के लोगों को देनी होगी। परिवार के लोगों से प्राप्त हो रहे सहयोग के कारण आपका विश्वास बढ़ता हुआ नजर आएगा।

*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
यदि आप व्यवसाय में हैं तो आज का दिन सुखद आश्चर्य की सौगातें लेकर आने वाला है। मित्रों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा फिर भी मन में एक खालीपन सा महसूस हो सकता है। आज किसी को उधार न दें, वापसी की उम्मीद कम है। किसी पुराने परिचित या रिश्तेदार की मदद से बात आगे बढ़ा सकते हैं। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी पर आप भारी पड़ेंगे। परोपकारी स्वभाव होने के कारण दूसरों की मदद करके सुख अर्जित करेंगे।

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। कागजी करवाई के मामले में प्रतिकूलता रह सकती है। आज भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें, नुकसान हो सकता है। महिला वर्ग को अपने ससुराल पक्ष से कुछ शिकायतें रह सकती हैं। किसी साहित्यिक समारोह में पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं। गाय को गुड़-रोटी दें।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
किसी पेपर्स पर हस्ताक्षर करने से पहले पूरी जांच पड़ताल अवश्य कर लें। आत्मविश्वास बना रहेगा। हनुमान जी की कृपा से आपको अचानक से लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। भाइयों के साथ भी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। पैसों के क्षेत्र में प्रगति होगी। पुराने अटके कामों में गति आ सकती है। कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। प्रतिस्पर्धा के दौर में बिजनेस में चौकन्ना रहना जरूरी है।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
कभी-कभी आपका गुस्सा और अहम आपके लिए ही परेशानी का कारण बनता है। कुछ ऐसी बातें या चीजें सामने आ सकती हैं जो आपको भविष्य में बड़ा फायदा देंगी। व्यवसाय के प्रति किसी प्रकार की भी लापरवाही ना बरतें। कुछ विवादों में समझौते हो सकते हैं। शाम तक आर्थिक लाभ होगा और आपके मन में चल रही एक बात पूरी हो जाएगी।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से आप संतुष्टि महसूस करेंगे। ऑफिस में जूनियर नाराज हो सकते हैं। किसी भी प्रकार की गलत आदत आपके स्वास्थ्य में गिरावट का कारण बन सकता है। आवश्यक खर्च होने वाला है अपने बजट पर ध्यान दें। माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रह सकती है। प्रेम प्रसंगों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज कठिन परिश्रम करना होगा।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
कोई इच्छा पूरी हो जाने से खुश रहेंगे। आसपास की गतिविधियों में समय नष्ट ना करके अपने काम पर ध्यान दें। इस समय की गई मेहनत के आपको उचित परिणाम मिलेंगे। यह समय आत्म अवलोकन का भी है। आपको कुछ मामलों में नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
आज बुद्धि कुछ भ्रमित न हो, इस पर ध्यान रखें। कोई धन जो बहुत दिनों से रुका था उसकी प्राप्ति का सुन्दर संयोग है। कुछ पुरानी समस्याओं का आपको अचानक कोई अच्छा समाधान मिलेगा। आज दांतों सम्बंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। निजी जीवन में आलस की अधिकता रह सकती है। पार्टनर की इच्छाओं को सोच-समझकर पूरी करें।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों के लेनदेन में सावधानी बरतें। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसका ख्याल रखें। नौकरी में भी किसी नए अवसर या कार्यस्थल में पदोन्नति मिलने के आसार हैं। आज मादक पदार्थों से खुद को दूर रखें। पैसों की बात करें तो आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। बीमा क्षेत्र के कार्मिकों के लिए संभलकर काम करने का समय है।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
आज आपका मन चिंतामुक्त रह सकता है। दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियाँ अनुकूल रहने वाली हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होने की संभावना है। पुराने समय को भूलकर आगे बढ़ेंगे तो सफल हो जाएंगे। किसी भी अनबन को जल्दी ही सुलझाने की कोशिश करें। इसके इलावा किसी महिला वर्ग की तरफ से आज आपको गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन खुश होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad