Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 22 मार्च 2022 : आज कुछ राशियों की किस्मत देगी हर कदम पर साथ, बजरंग बलि हनुमान संवारेंगे बिगड़े काम, लेकिन इनके साथ हो सकती है कोई अनहोनी घटना

 

sv news

surajvarta.in
धर्म-आस्था डेस्क

आज मंगलवार, 22 मार्च 2022 है। जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं..

राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

sv news

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
कार्यों में अनावश्यक रूप से विलंब होगा। किसी से विवाद होने की संभावना है, जिसकी वजह से दिल को चोट लग सकती है। छात्रों को कुछ नया करने का मौका मिल सकता है। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। वर्तमान मौसम की वजह से एलर्जी और गर्मी जनित परेशानी महसूस होगी। इस समय हाइजीनिक रहना बहुत जरूरी है।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
जल्दबाजी में कोई नया निवेश न करें। किसी पडोसी से झगड़ने से बचें। अपने दिल की बातें पार्टनर से बिल्कुल न छुपाएं। पारिवारिक संबंधों में सुधार के योग बन रहे हैं। कामकाज में कोई खास सफलता तो नहीं मिलेगी, लेकिन कार्यस्थल पर चल रहा कोई विवाद दूर हो सकता है। नौकरीपेशा लोग भी कोई दिक्कत आने पर अपने अधिकारियों से मदद जरूर लें।

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
आज दिन का अधिकतर समय अपने मन मुताबिक कार्यों तथा परिवार जनों के साथ वार्तालाप आदि में व्यतीत होगा। जिससे काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। घर में कोई धार्मिक गतिविधि की योजना बनने से भी सकारात्मकता रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। प्रेम जताने के लिए दिन ठीक है। समय पर काम पूरे हो सकते हैं।

*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
आपको मिल रहे हर एक अवसर को हां कहना आपके लिए तकलीफ का कारण बन सकता है, चुनाव करते समय काम का महत्व आपके लिए कितना है और क्या फायदा है, इस बात को ध्यान में रखते हुए करें। किसी कागजी करवाई के लिए जोखिम उठाना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट की आशंका प्रबल है अत: लापरवाही न करें।

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
परिस्थिति सकारात्मक है, इसका अधिक से अधिक उपयोग करने की आवश्यकता होगी। गलत लोगों के साथ भावनात्मक तरीके से उलझना आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है। किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करने से आप के आपसी संबंध और मजबूत बनेंगे। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से बना बनाया काम बिगड़ सकता है। सेहत के लिए दिन कमजोर है।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। रिश्तों में नई शुरुआत होने के योग हैं। किसी ऐसे शख्श का फोन आ सकता है जिससे आप बहुत लंबे समय से बात करना चाहते थे। आज आप हड़बड़ी में कोई काम की बात ठीक से न समझ पाएं, इसलिए बेहतर होगा जल्दबाजी करने से बचें।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
आज प्रियजनों के साथ मुलाकात होगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आय अच्छी रहेगी और व्यापार में भी फायदा होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ सीखने का मौका मिलेगा। दूसरों से अपेक्षा पूरी नहीं होगी। अपने दिल की बातें पार्टनर से बिल्कुल न छुपाएं। पारिवारिक संबंधों में सुधार के योग बन रहे हैं। पुराने मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।


*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
व्यवसायिक दृष्टि से समय उत्तम है। आप को अपनी मेहनत तथा योजनाओं में उचित सफलता हासिल होंगे। सिर्फ बाहरी अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें। हालांकि अपने मन मुताबिक कार्यप्रणाली रखने के लिए थोड़ा अतिरिक्त प्रयास करना पड़ सकता है। बुजुर्गों से आपके विचार न मिलने के कारण थोड़ा सा मतभेद हो सकता है। इसके इलावा आप जिस चीज को लेकर काफी समय से तनाव में है, उससे मुक्ति मिल सकती है।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
इस राशि के लोगों के सामने बड़ी चुनौती आ सकती है और ऐसे में आपको मित्र तथा बुजुर्गों का साथ मिलने का पूरा योग है। इसके साथ ही प्रेम संबंधों में मर्यादाओं का ध्यान रखे और आज आपके तथा आपके किसी प्रिय के बीच दरार पड़ सकती है, इसलिए गलतफहमी से बच कर ही रहे। स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता बनी रहेगी। विशिष्ट सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
भूमि लाभ के योग हैं। निवेश सोच-समझकर करें। पॉलिटिक्स के लोग अपने कार्यों से अपने उच्च नेताओं को खुश रखेंगे। आज का दिन संघर्षकारक है। वैवाहिक जीवन में प्यार बना रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी से मामूली से बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। जिसकी वजह से संबंध भी खराब होंगे। बच्चे अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। थोड़ा समय प्रकृति के सानिध्य में बिताने से फ्रेशनेस महसूस होगी।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
इस राशि के लोगों को आज धन संबंधित मुश्किलों से राहत मिलेगी। हालांकि परिवार में किसी बुजुर्ग के खराब स्वास्थ्य के कारण चिंता हो सकती है। आज के दिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है, क्यूकि आज किसी रिश्तेदार से अनबन हो सकती है। इसलिए सावधान रहे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अनेक प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ेगा।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
इस राशि के लोग अगर भूमि संबंधी कोई खरीददारी करने की योजना बना रहे है, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दीजिये और आज का दिन शेयर मार्किट में निवेश करने के लिए काफी अच्छा है। इसके इलावा आज के दिन कोई व्यक्ति आपकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सावधान रहे और आज आपका स्वास्थ्य एकदम सही रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad