surajvarta.in
आस्था धर्म डेस्क
आज रविवार, 27 मार्च 2022 है। हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं..
राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।
*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
अगर आप किसी प्रतिस्पर्धा में हैं, किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो आज आप दूसरों से काफी आगे रह सकते हैं। कोई भी जवाब देने से पहले गंभीरता के साथ विचार करें। नए संबंधों से आपको फायदा होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आप थोड़े उदास भी हो सकते हैं। कार्य संबंधी यात्रा आपके लिए लाभकारी होगी।
*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
आज विचारों में बहुत अधिक क्रिएटिविटी रहेगी। नए-नए आईडिया दिमाग में आएंगे और उन पर अमल करना फायदेमंद भी रहेगा। साथ ही आप सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। संबंधियों के साथ भी मधुरता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में तालमेल की कमी हो सकती है। प्रेमियों के दिन ठीक नहीं है। नींद ना आने जैसी समस्या परेशान कर सकती है।
*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
आज आप संपत्ति निवेश कर सकते हैं या वाहन खरीद सकते हैं। आज आपके साथ सुखद घटना घटेगी। जमीन संबंधी कार्यों में कागजातों की अच्छे से जांच पड़ताल करें। कुछ उधार दें तो उसका दस्तावेज जरूर बनवा लें। काम से जुड़ी कठिनाइयों को दूर करने के लिए वक्त लगेगा। लेकिन अधिक मेहनत द्वारा आप इसे ठीक कर पाएंगे।
*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें। प्रेमी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। काम से संबंधित जिन बातों की जानकारी है। उसी से संबंधित जिम्मेदारियां लें, वर्ना काम पूरा नहीं होगा। साथ में मानहानि का भी सामना हो सकता है। किसी मित्र की सलाह आपको धन लाभ करा सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।
*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
दिन सफलता दायक है। हालांकि कुछ लोग जलन की भावना से आपके लिए व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे। परन्तु निश्चिंत रहें, उन्हें कामयाबी नहीं मिलेगी। धार्मिक संगीत के प्रति रूझान हो सकता है। आपकी प्रभावशाली वाणी आपको सुअवसर प्रदान करेगी। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर आपके कार्य एवं परिश्रम की प्रशंसा होगी।
*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
किसी जरुरी काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में भी आपके करीबी दोस्त आपके साथ डटे रहेंगें जिनसे आप हौसला ले सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। आपका करियर आगे बढ़ेगा लेकिन निर्णय लेते समय आपको भावुक होने की आवश्कता नही है।
*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
कभी-कभी मन में अनहोनी होने जैसा वहम अथवा भय रहेगा। अपना मनोबल बनाकर रखें। जरूरत पड़ने पर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। ऑफिस में आपकी किसी गलती की वजह से उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहनी पड़ सकती है। परिवार के किसी व्यक्ति द्वारा लिए गए निर्णय का असर आपके जीवन पर भी हो सकता है।
*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
कुछ परिस्थितियां ऐसी बन सकती हैं, जो तनाव बढ़ाएंगी। इस समय आपको कोई भी बात नहीं छुपानी चाहिए, जो बोलना चाहते है वो बोल दें। कुछ काम बनते–बनते बीच में ही अटक सकते हैं। गर्मी के मौसम की वजह से अपना खानपान हल्का रखें। इस समय पेट संबंधी दिक्कत रह सकती हैं। जीवनसाथी का व्यवहार अनुकूल रह सकता है।
*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। कहीं निवेश करने के लिए भी समय अनुकूल है। परंतु इससे संबंधित कोई कार्य करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन अवश्य लें। कार्य स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। किसी को उधार माल देते समय पेमेंट की वापसी जरूर सुनिश्चित कर लें। जो वित्त से संबंधित काम करते हैं, उन्हें आज अपने लक्ष्यों को पाने में परेशानी होगी।
*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
आज कामकाज के मोर्चे पर आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। मौज.मस्ती में खर्च की वजह से अपने बजट से भटक सकते हैं। पारिवारिक मामलों पर बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप ना होने दें घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। किसी भी अनैतिक कार्य में रुचि ना लें।
*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। यदि किसी ने दिल दुःखाया है तो उसे आज माफ करें। किसी पुराने रोग से निजात मिलने के योग हैं। निजी जीवन में रोमांस की अधिकता रह सकती है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी मदद की जरूरत है। मानसिक तनाव से बचें। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बन सकती है।
*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
आप जिस भी काम में हाथ बढ़ाएंगे, वो सफल जरूर होगा। छोटे स्तर पर बिजनेस कर रहे लोगों को धन लाभ हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्यों की रुकावट किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से दूर होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप कोई पुराना उधार चुकाने में सफल रहेंगे।