Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल: इस सप्ताह छह राशियों की चमकेगी किस्मत, कहीं आपकी राशि भी तो नहीं?

 

sv news

surajvarta.in

धर्म-आस्था डेस्क

आज मंगलवार 01मार्च 2022 है।जैसा कि हम सब जानते ही हैं कि इंसान की जिंदगी में उसकी राशियां अहम किरदार निभाती हैं। हिन्दू धर्म के शास्त्रों की माने तो हर इंसान का व्यवहार,व्यक्तित्व आदि उसके गृह और नक्षत्र तय करते है। ऐसे में गृहों की दशा बदलने से और अन्य राशियों में प्रवेश करने से इंसान के जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। इस बात में कोई दो राय नही है कि हर इंसान सुखद जीवन बीताना चाहता है लेकिन उसका बुरा समय कभी भी उसका पीछा नहीं छोड़ता है। मनुष्य को जीने के लिए तीन चीज़ों की सबसे अधिक आवश्यकता रहती है,जिसमे रोटी, कपडा और मकान शामिल हैं लेकिन,आज के इस महंगाई के दौर में पैसे को ही हर जगह उत्तम माना जाता है। 

दुनिया में मौजूद ऐशों आराम की सभी चीज़ें खरीदने के लिए इंसान पैसे के पीछे भागता रहता है जबकि,धन की प्राप्ति भी इंसान की राशि और उसके गृह ही तय करते हैं। ऐसे में फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह में गृह और नक्षत्र अपनी चाल बदलने वाले हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है। आचार्य पंडित प्रदीप दुबे ने बताया कि इस सप्ताह इन छह राशियों की किस्मत एक दम से चमक जाएगी। तो आइए जानते है कौन सी है वह छह राशियां।

 मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए फरवरी का महीना काफी अच्छा है।। जो लोग नौकरी पेशा वाले है। उनका इस बार प्रमोशन हो सकता है। साथ ही जो लोग इस बार नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं उन्हें लाभ मिलना तय है। इस राशि के लोग जिस भी काम में हाथ डालेंगे उन्हें सफलता मिलेगी।

धनु राशि

अगर बात धनु राशि के जातकों की करें तो इस बार बेरोजगारों को जॉब मिलने के आसार है। इसके अलावा इस राशि वालों को अगले महीने नौकरी में अपने उच्चाधिकारी से खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं जो लोग रिलेशनशिप में हैं उन्हें अपने साथी की तरफ से सरप्राइज़ मिल सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों की किस्मत इस सप्ताह बदलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी अथवा धन की प्राप्ति होगी। वहीं जो लोग सरकारी नौकरी पाने की कोशिशों में लगे हुए हैं उन्हें इस बार नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जातक के लोगों के लिए इस सप्ताह यात्रा करना काफी लाभदायक रहेगा।

तुला राशि

इस राशि के जातकों के परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। इसके इलावा परिवार में सुख शांति बरकरार रहेगी। व्यापार की अगर बात की जाए तो यह महीना आपके लिए उन्नति कारक साबित होगा। जिन लोगों पर राहु केतु का बुरा प्रभाव चल रहा है उन्हें इस प्रभाव से मुक्ति मिलेगी। साथ ही किसी धार्मिक स्थल पर जाने के आसार बनेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को व्यापार में लाभ होने की संभावना बनी रहेगी। उद्योगों में नई तकनीकों का विकास होगा। साथ ही ये महीना आपके लिए सुख समृद्धि लेकर आएगा। इसके अलावा इस राशि के लोगों को नवीन योजनाओं से पैसों की प्राप्ति होगी।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों की किस्मत इस सप्ताह चमकने वाली है। यह सप्ताह आपके लिए एक साथ कई सारी खुशियां लेकर आएगा। अब आप के अधूरे कार्य पूजन होने का समय आ चुका है। व्यापार और नौकरी में उन्नति के अवसर बने रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad