Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 5 मार्च 2022 : आज कुछ राशियों के जीवन की राह लेगी नया मोड़, भगवान शनि बनेगे पालनहार

 

sv news

surajvarta.in
धर्म-आस्था डेस्क
आज शनिवार, 05 मार्च 2022 है।हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं..

राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
आप थोड़े चंचल मन के इंसान है। गुस्से में कहे शब्दों का असर बहुत बुरा होता है इसलिए आपको संयम और सावधानी से काम लेने की जरूरत है। आलस्य से भी परेशान हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा भागदौड़ से सावधान रहें। कोई जोखिम भरा निवेश करने से बचें।  खान पान का विशेष ध्यान रखें।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
कड़ी मेहनत और आशावादिता आपके कामों को एक नया रूप देंगे और आप उल्लेखनीय सफलता हासिल करेंगे। आप अपने काम से जुड़े लक्ष्यों को तय करने में सफल होंगे, परंतु आपको अपने कार्यस्थल पर आलोचकों से सावधान रहना होगा। लोगों को उधार पैसा देने से भी बचें। आपका स्वास्थ्य ठीक-ठीक रहेगा।

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा लेकिन दंपतियों के बीच तनाव की कुछ संभावना रहेगी। आज किसी से भी बात करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार वालों की सेहत अच्छी बनी रहेगी। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी। परिवार के किसी सदस्य को आपकी जरूरत रहेगी। क्रोध में लिए गए निर्णय कारण आपको पछताना पड़ सकता है।

*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
समय कुछ चुनौतीपूर्ण है। परंतु आप अपनी प्रतिभा और योग्यता द्वारा परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम भी रहेंगे। खास तौर पर अपने सभी गतिविधियों को सुचारू रूप से संपन्न कर पाएंगी। खुद के विकास के लिए थोड़ा स्वार्थीपान लाना भी जरूरी है। छात्रों के लिए यह एक सकारात्मक दिन होगा। वित्तीय लाभ के संकेत हैं।

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
यह समय आपके लिए अनुकूल है। गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बड़ा नुक्सान हो सकता है। किसी संबंधी से झगड़ा हो सकता है। किसी को पैसा उधार देने से बचें। छोटी बीमारी का संयोग है लेकिन ज्यादा घबराने की जरुरत नहीं है। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। आज स्वभाव की उग्रता पर नियंत्रण रखने से अच्‍छे परिणाम प्राप्‍त होंगे और आपको धैर्य से काम लेना होगा।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
कुछ लोग आपसे किसी काम में मदद मांग सकते हैं। आज कोई बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। ध्यान रहें आज कोई भी नई चीज लेना आपके लिए हितकारी नहीं होगा। अचानक यात्रा का अवसर मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। कोई आपको हानि पहुंचने की कोशिश कर सकता है सचेत रहें। आमदनी में रुकावट से कुछ आवश्यक काम रुक सकते हैं।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
अगर आप परिवार के साथ कहीं जाना चाहते है तो यह समय आपके लिए बिलकुल भी अनुकूल नहीं है। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें, और ज्यादा से ज्यादा व्यावहारिक रहें। सेहत के प्रति आपको अपना पूरा ख्याल रखना चाहिए। खान-पान का सुख प्राप्‍त होगा, लेकिन ध्‍यान रखें कि आपकी सेहत न बिगाड़ दे। निवेश में क्षति हो सकती है।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
आप कुछ खास करने के लिए लोकप्रियता हासिल करेंगे। आपको अपने गुस्से के प्रकोप और अपमानजनक भाषण को नियंत्रित करना चाहिए। प्रतिद्वंदी कुछ ऐसा करेंगे कि आप परेशान हो जाएंगे। आप सतर्क तो रहें, पर उनके छल कपट को अनदेखा न करें और उनकी हरकतों पर नजर रखें। कुछ थकान और आलस की स्थिति रह सकती है।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
समय उत्तम है। आज प्रेमियों के लिए बेहतर समय आने वाला है। प्रोफेशन में सुधार के लिए प्रयासों में और तेजी लानी होगी। आज आपका रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। अपने दिल की बातें पार्टनर से बिल्कुल न छुपाएं आपका रिश्ता और भी अधिक मजबूत होगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें। हड्डी सम्बन्धी मामला परेशान कर सकता है।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा। परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी बात को ले पारिवारिक संबंधों में खटास आ सकती है। पैसों की आमद के प्रबल आसार हैं। कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
घर में तनाव रह सकता है लेकिन बड़ो के फैसले पर कोई सवाल न उठाये। किसी जरुरतमंद को अन्न दान करें धन लाभ होगा। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए चीजें स्पष्ट रहती है। आप झूठी तारीफों के कारण उलझन में पड़ सकते हैं। लकड़ी के फर्नीचर के कारोबारी लाभ में रह सके हैं। किसी निकट सम्बन्ध में कहीं आना-जाना करना पड़ सकता है।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
आपकी काबलियत और ईमानदारी को देखते हुए कोई नया काम या जवाबदारी दी जा सकती है। मित्रों और स्वजनों के साथ आप को वैचारिक स्तर पर मनमुटाव हो सकता है। पुत्र के करियर में विपरीतता रह सकती है। सायंकाल के समय आज आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं, जो लोग किसी परिवार के सदस्य के खराब व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad