Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज : प्रेम प्रसंग में छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। हालैंड हॉल छात्रावास के कमरा नंबर 77 में प्रतियोगी छात्र संजय पटेल ने प्रेम प्रसंग में फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार देर रात घटना की जानकारी मिलने पर छात्रावास के लड़के दंग रह गए। सूचना पर पहुंची कर्नलगंज पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से छानबीन की। कमरे से मिला सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया था। जिस लड़की से वह प्रेम करता था, उसकी शादी तय हो चुकी है। इसी से परेशान होकर उसने जान दी है। पुलिस ने बताया कि संजय पटेल पुत्र अरविंद निवासी ग्राम पलानी थाना बबेरू बांदा का रहने वाला था। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए और एमए की पढ़ाई करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह हालैंड हाल छात्रावास के कमरा नम्बर 77 में रहता था। वर्तमान में वह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से प्राचीन इतिहास में शोध कर रहा था। तैयारी के लिए वह दिल्ली चला गया था। होली से पहले प्रवक्ता की मुख्य परीक्षा थी। परीक्षा देने वह प्रयागराज आया और हालैंड हॉल कमरा नंबर 77 में ही रुका था। सोमवार शाम तक वह अपने दोस्तों के साथ बातचीत करता रहा। रात में कमरे में फांसी लगा ली। रात में करीब 1:30 बजे संजय पटेल का एक साथी कमरे में पहुंचा तो उसे फांसी पर लटका देख चीख उठा। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मचा रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad