Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज : पथराव और फायरिंग में दो जख्मी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। होली के दिन गोबर गली में भी जमकर बवाल हुआ था। पथराव और फायरिंग में दो ही लोग जख्मी हुए। इस मामले में कोतवाली में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। करछना का रहने वाला भोलू केसरवानी आइसक्रीम बेचता है। वह गोबर गली में परिवार के साथ रहता है। उसने मुकदमा दर्ज कराया है कि होली के दिन शिवम, विष्णु, बच्चा यादव और गोलू सिंह उसके घर मिलने पहुंचे। सभी नशे में धुत थे। उसके दरवाजे पर बवाल करने लगे और पथराव कर दिया। पत्थर लगने से देव प्रताप सिंह का सिर फट गया। वहीं फायरिंग में बच्चा यादव के एक उंगली में चोट आ गई। कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad