Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज : थाने से समझौता कर निकली महिला को पीटा

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। थाने से समझौता कर निकली महिला को पीट दिया गया। कौशाम्बी की रहने वाली एक महिला ने दारागंज थाने में अपने पति, चार देवर समेत नौ लोगों के खिलाफ मारपीट, हमला और छेड़खानी की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि कुछ सालों पहले उसका निकाह हुआ था । उसके तीन नाबालिग बच्चे हैं। निकाह के बाद से ही ससुराल वाले उसको प्रताड़ित करते रहते हैं। विवाद होने पर 13 मार्च की रात दारागंज थाने में समझौता के लिए बुलाया गया था। थाने से समझौता होने के बाद वह घर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में ससुराल वालों ने मिलकर उसे मारा पीटा। देवरों ने छेड़खानी की। दारागंज पुलिस महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad