Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

महिलाओं ने हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया: जटाशंकर शुक्ल

sv news


मेजा प्रयागराज (विमल पाण्डेय)।अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मेजा थाने में कार्यरत पुलिस एवं क्षेत्र के महिलाओ एवं बालिकाओ को सम्मानित किया गया। दिवस के मौके आमन्त्रित वरिष्ठजनो महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा तथा देश के विकास में सहभागिता पर विशेष चर्चा की गयी। मेजा तहसील क्षेत्र सीओ आफिस के बगल अन्तर्राष्ट्रीय मानवा अधिकार एसोसिएशन कार्यालय पर महिला दिवस पर एक भव्य कार्यक्रम का संगठन सचिव यमुनापार कन्हैया लाल की देख रेख में आयोजन किया गया।

sv news

आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने  देश के विकाश अन्य क्षेत्रों में महिलाओं की सहभागिता और उनके  सम्मान सुरक्षा के बारे में अपने विचार रखे। इसी दौरान महिला दिवस के सम्बन्ध में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मानवा अधिकार के संरक्षक यमुनापार व बार एसोसिएशन मेजा के पूर्व अध्यक्ष जटा शंकर शुक्ला, ने कहा कि महिलाओ ने हर क्षेत्र में अपने मेहनत व कार्य से देश का नाम रोशन किया है। इससे पूर्व त्रेता युग मे कैकेयी की सहभागिता तथा देश की आजादी में लोहा मनवाने वाली वीरांगना लक्ष्मी बाई  एवं अन्य महान महिलाओ द्वारा रचित इतिहास के बारे में भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित मेजा थाने पर तैनात महिला सिपाहियों,  अधिकारियों एवं क्षेत्र की महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंचासीन मानवाअधिकारी के तहसील अध्यक्ष केके त्रिपाठी, तहसील उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला, ब्लाक अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव, पवन कुमार शुक्ला, आशुतोष पाण्डेय, एडवोकेट मुकेश उपाध्याय, कमला कर सिंह, सुलह अधिकारी डॉ0 एपी सिंह, महिला सिपाही रेखा देवी, गीता देवी, संगीता, आशियाना बेगम, सोना सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad