Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

अज्ञात वाहन की टक्कर से अपनी शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बाइक सवार युवक की मौत

SV News

कौशांबी (राजेश सिंह)। अपनी ही शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सुचना पर पंहुची पुलिस ने गंभीर अवस्था में घायल युवक को अस्पताल भिजवाया जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। जिससे परिजनों मे कोहराम मच गया। 
कौशांबी के झडियां का पुरवा निवासी मुरली सरोज मजदूरी करते हैं। उनके पांच बच्चों में सबसे बड़ा बेटा दिलीप, दूसरे नंबर पर मक्खन, तीसरे पर सोनू जो शादीशुदा हैं और चौथे नंबर का पुत्र मानव सरोज और छोटी बेटी गुड़िया हैं। इनमें गुड़िया और मानव की शादी की तैयारी चल रही थी। गुड़िया की शादी की शादी के लिए 2 मई को बारात आनी थी और दो मई को मानव सरोज का तिलकोत्सव भी था। परिवार वालों को बेटी का तिलक लेकर आज बृहस्पतिवार को जाना था। उसका तिलकोत्सव दो मई को बहन की शादी वाले दिन दिन होना था लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। गुड़िया और मानव की शादी की तैयारी पूरी हो चुकी थी। आज गुरुवार को गुड़िया का तिलक जाना था इसलिए घर में रिश्तेदार जुट गए थे। घर में हंसी खुशी का माहौल था। बुधवार शाम मानव अपनी और बहन की शादी का कार्ड बांटने गया था। घर में परिवार के लोग उसका इंतजार कर रहे थे। कार्ड बांटकर रात में लौटते समय सराय अकिल थाना क्षेत्र के कनैली गांव के पास उसकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सुचना पर पुलिस और परिवार के लोग मानव को अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। अब खुशियों वाले घर में विलाप गूंज रहा है। माता-पिता समेत रिश्ते की महिलाएं बिलख रही हैं। गांव मे गम का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad