Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: पानी टंकी पर चढ़ी दुष्कर्म पीड़िता, आरोपित दारोगा को बुलाने की मांग पर अड़ी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के पॉश इलाका सिविल लाइंस में उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब एक दुष्कर्म पीड़ित युवती पानी टंकी पर चढ़ गई। उसे वहां चढ़ा देख लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंची और मान-मनौवल करके पानी टंकी से नीचे उतारने का प्रयास करने लगी। 

SV News

सिविल लाइंस में नवाब यूसुफ रोड पर डीआरएम कार्यालय के पीछे बनी रेलवे की पानी टंकी पर शुक्रवार शाम करीब चार बजे एक युवती चढ़ गई। 30 फीट ऊंची पानी की टंकी पर उसे चढ़े देख लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंच गई। युवती ने बताया कि उसने एक दारोगा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इस समय दारोगा सरायममरेज थाने में तैनात है।
पुलिसकर्मियों ने उसे नीचे उतरने को कहा तो वह आरोपित दारोगा को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गई। वहां पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने भी उससे नीचे उतरने का आग्रह किया। उसे बताया कि जो मुकदमा उसने दर्ज कराया था, उसकी चार्जशीट भी लगाई जा चुकी है। हालांकि वह कुछ सुनने को तैयार नहीं थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad