Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: यमुनानगर में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो की मौत; 20 से अधिक घायल

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के नारीबारी स्थित सुरवल रिलायंस पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इसमें करीब दो दर्जन से अधिक मजदूर दब गए। ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला। इसमें दो की मौत हो गई, जबकि अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सभी मजदूर सोनरा गांव के रहने वाले हैं और मजदूरी करने मवैया गांव जा रहे थे।
सोनरा गांव के रहने वाले 40 से अधिक मजदूर शुक्रवार सुबह एक ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर मवैया गांव मजदूरी करने जा रहे थे। अभी चालक सुरवल रिलायंस पेट्रोल पंप के पास चालक का वाहन से अचानक नियंत्रण हट गया और ट्राली समेत ट्रैक्टर पलट गया। इसमें सवार मजदूर दब गए। चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों के साथ ही अन्य मजदूर घटनास्थल की तरफ दौड़े।
बड़ी संख्या में मजदूरों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया, लेकिन उन्हें ग्रामीण बाहर नहीं निकाल सके, जो ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से उसके नीचे दब गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को हटवाया, तब जाकर उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला जा सका।
हादसे में 35 वर्षीय कमला और भारत लाल की 16 वर्षीय पुत्री करीना की मौत हो गई थी, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है। इसमें प्रतिमा, संतोष, छोटेलाल, सिया दुलारी, भारत लाल आदि शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad