Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 4 अप्रैल 2022 : कुछ राशियों को आज हाथ लग सकता है कोई बड़ा सौदा, रहेगी भगवान शिव की असीम कृपा

 

sv news

surajvarta.in
आस्था धर्म डेस्क

आज सोमवार, 4 अप्रैल 2022 है। जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं..

राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
युवा वर्ग के लिए समय कठिन है। जिस प्रकार से आप मेहनत करेंगे उसी प्रकार से अवसर प्राप्त होते रहेंगे। मन की चंचलता को काबू में रखने का प्रयत्न करें। लोगों से प्राप्त हो रहे सुझाव और टिप्पणी का असर खुद पर न हो, इस बात का ध्यान रखें। नौकरी की तलाश पूरी होती दिखाई दे रही है। आपकी इनकम बढ़ने के भी चांस ज्यादा है। आपका मन काम में लगेगा।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
आपको कुछ कामों में देरी का सामना करना पड़ सकता है। लव प्रपोजल देने के लिए दिन ठीक है। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद बढ़ सकता है। बिना किसी वजह तनाव हावी रहेगा। विश्वासघात से सावधान रहें। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी।

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
कोई भी निर्णय लेना हो तो दूसरों की सलाह की अपेक्षा खुद पर भरोसा करें। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शादीशुदा लोग परिवार के साथ समय बिताएंगे।  परिवार में किसी नई खबर के कारण उत्साह का माहौल रहेगा। सन्तान-पक्ष सुख दे सकता है।

*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
आज कोई घरेलू संसाधन बिगड़ सकता है जिसके कारण आपको परेशानी का सामना करना पड सकता है। बड़ों के आशीर्वाद से आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी। आपको बाहरी खानें से बिल्कुल परहेज करना चाहिए। अगर आप लंबे समय से किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो विवाह की बात आगे बढ़ा सकते हैं उचित समय है। किसी काम में आप झूठ का सहारा ले सकते हैं।

sv news

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान होंगे। युवा वर्गों को कंपटीशन की तैयारियों में कोई कमी नहीं लानी है, अतिरिक्त समय मिल रहा है तो उसका सदुपयोग करें। घरेलू सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। उधार दिया हुआ या अटका पैसा आपको वापस मिलने की पूरी संभावना है। खिलौनों के थोक कारोबारियों के लिए लाभ का अवसर आ सकता है। जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर ही रहे।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
किसी प्रकार के अनुचित कार्य को करने से बचें नहीं तो कोई लांछन लग सकता है। रिश्तेदारों या मित्र के साथ संबंधों में दरार आ सकती हैं। किसी नजदीकी रिश्तेदार से मामूली से बात पर कहासुनी हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कोई चुनौती सामने आएगी। ऐसी संभावनाएं हैं कि आपको भूमि सौदों से अच्छा लाभ हो सकता है। आपके द्वारा नजरअंदाज की गई कोई भी बात आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकती है।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
हर एक काम को ध्यान पूर्वक करने की आवश्यकता होगी। पैसों की तंगी महसूस होगी। लेकिन दोस्तों से आर्थिक सहायता मिलने के आसार हैं। निवेश करते समय सावधानी बरतें क्योंकि धोखा मिल सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच लें। रोजमर्रा के काम बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे। यूरिन से संबंधित समस्या बढ़ सकती है।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
धैर्य की परीक्षा का समय है, सम्भल कर रहें। मित्रों के साथ से लाभ की स्थिति बन सकती है। आपसे परिजनों की अपेक्षाएं अधिक रह सकती हैं। यात्रा करते समय पर्याप्त सावधानी रखें। आपके खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक जरूरतों में भाई-बहन आपकी सहायता को आगे आएंगे। सेहत पर ध्यान दें। पिता के साथ से उलझने से बचें।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
जीवन में होने वाले बदलाव आपको कुछ नया सीखाकर जायेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। कोर्ट कचहरी के काम से आपको छुटकारा मिलेगा। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। स्वभाव में चिड़ाचिड़ापन रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सुखद परिस्थितियां रहेंगी। विवाह संबंधी निर्णय में देरी होने की वजह से चिंता महसूस हो सकती है।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
किसी विषय में जानकारी पर्याप्त नहीं है तो दूसरों की मदद लेना भी लाभदायक होगा। पिता-पुत्र में भी किसी प्रकार का वैचारिक मतभेद रह सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में व्यवधान आएंगे। रुपए-पैसों की आवक के लिहाज से समय गति आपके पक्ष में है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्थान परिवर्तन होने का योग भी चल रहा है। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
इस राशि के लोगों का कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो सकता है, इसलिए पूरी ऊर्जा के साथ मेहनत करते रहे। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी घरेलू माहौल को कड़वा बना सकती है। नए-नए लोगों से संपर्क बनेगा। आप कुछ साहस भरे कामों को पूरा करने में कामयाब होंगे। आज आप अनैतिक कृत्यों से दूर रहें। पढ़ाई के प्रति रूचि बनी रहेगी।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।  किसी भी वस्तु की खरीदारी करते समय बहुत अधिक सावधान रहें, आपके साथ धोखा होने जैसी स्थिति बन रही है। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। क्योंकि आपका कोई नजदीकी सदस्य ही आपकी योजनाओं का गलत फायदा उठा सकता है। नौकरीपेशा लोग अपनी इच्छा के विपरीत कार्यभार मिलने से तनाव में रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad