Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज : कैमरे के सामने हाजिरी, नए आदेश से अधिकारियों-कर्मचारियों में खलबली

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह). प्रयागराज शहर की सफाई व्यवस्था सुबह पांच बजे से शुरू होती है। अब नगर निगम के अफसर और सफाई निरीक्षकों को सुबह पांच बजे ऑनलाइन हाजिरी लगाने का आदेश जारी हुआ है। हाजिरी भी सीधे शासन को भेजी जा रही है। हाजिरी की नई व्यवस्था से अफसर और निरीक्षकों में खलबली मच गई है। ऑनलाइन हाजिरी की नई व्यवस्था 10 अप्रैल से लागू हो गई। लेकिन इसके बारे में अफसर, सफाई निरीक्षक बेखबर रहे। दो दिन पहले शासन से हाजिरी के लिए एक संदेश आया। संदेश में साफ लिखा था कि सुबह हाजिरी लगाएं नहीं तो वेतन कटेगा और अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। इस फरमान के बाद सोशल मीडिया पर सक्रिय अधिकारी और निरीक्षकों ने हाजिरी लगानी शुरू कर दी। बाकी मदद मांग रहे हैं।चार सफाई निरीक्षक आज भी हाजिरी नहीं लगा पा रहे हैं। सफाई निरीक्षकों को पता ही नहीं कि हाजिरी कैसे लगानी है। चार सफाई निरीक्षकों ने मंगलवार को हाजिरी के पोर्टल से जोड़ने का आह्वान किया। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में सफाई सुधारने के लिए नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में यह व्यवस्था लागू की गई है ताकि अफसर और कर्मचारी सक्रिय हों। सुबह पांच बजे ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था से अफसर और सफाई निरीक्षकों में नाराजगी भी बढ़ रही है। कई सफाई निरीक्षकों का कहना है कि यह व्यवस्था सिर्फ स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अफसर और कर्मचारियों पर लागू की गई। जबकि यही व्यवस्था जलकल पर भी लागू होनी चाहिए। जलकल का भी काम नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग जैसा है। नई व्यवस्था से सफाईकर्मी भी खफा हैं।

ये काम करना है

सुबह पांच बजे हाजिरी लगाना, कैमरे को ऑनलाइन लिंक रखना, कभी भी अधिकारी जुड़कर पूछताछ कर सकते हैं, आसपास की व्यवस्था की लाइव तस्वीर मांग सकते हैं, आसपास किसी व्यक्ति से बात कर सकते हैं, पूरे दिन के कामकाज की तस्वीर के साथ अपडेट देना, इनपर लागू हुई हाजिरी की नई व्यवस्था, अपर नगर आयुक्त, छह जोनल अधिकारी, जो जोनल वरिष्ठ सफाई निरीक्षक, दो वरिष्ठ सफाई निरीक्षक, 21 सफाई निरीक्षक

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad