प्रयागराज (राजेश सिंह)। शुक्रवार को हंडिया थाना क्षेत्र के माता प्रसाद का पूरा गांव में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। काफी खोजबीन के बाद शव को बरामद किया जा सका। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हंडिया के तिवारीपुर गांव में शुक्रवार सुबह दो मासूम तालाब में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
दोनों चचेरे भाई थे। इनमें से एक का नाम अंशु (10) और दूसरा यश (11) है। इनमें से एक के पिता गुजरात में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। सुबह 8:15 बजे के करीब दोनों का शव गांव मेरी मछली पालन के लिए बने तालाब में उतराता मिला तो सनसनी फैल गई। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी पर पुलिस पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस अफसरों के मुताबिक परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। जांच पड़ताल की जा रही है। एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल का कहना है कि फिलहाल परिजनों की ओर से तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि इन्हीं तीनों ने दोनों बच्चों को धक्का देकर तालाब में गिरा दिया। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी।