Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

नही रहे आचार्य पंडित राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, शोक

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा के जानकीगंज (डेलौंहा) गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक आचार्य पंडित राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी का शुक्रवार शाम को हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। जिससे शोक की लहर दौड़ गई। आचार्य जी मेजा के लखनपुर स्थित नंदकिशोर इंटरकालेज से संस्कृत प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त हो चुके थे। वह 72 वर्ष के थे। बता दें कि मिर्जापुर के नदनी निवासी आचार्य पंडित राजेन्द्र प्रसाद द्विवेद्वी शिक्षक थे वह कुछ वर्षों पूर्व मेजा के लखनपुर स्थित नंदकिशोर इंटरकालेज मे संस्कृत प्रवक्ता पद पर बच्चों को शिक्षा देने का काम किया। तब से ही वह जानकीगंज (डेलौंहा) मे मकान बनाकर रहने लगे। वह कथा, भागवत के ज्ञाता थे। परिवार के लोगों ने बताया कि शुक्रवार की शाम अचानक उनकी हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। आचार्य जी अपने पीछे पुत्र, पोते से भरा परिवार छोड़ गए। जिससे शोक की लहर दौड़ गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad