Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

माहवारी दिवस: किशोरियों को किया गया जागरूक

 

sv news

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर के अंतर्गत उपकेंद्र समोगरा पर 28 मई को माहवारी दिवस मनाया गया जिसमें आरकेएसके ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार द्वारा महावारी के विषय में उपस्थित सभी किशोरियों को विस्तार पूर्वक बताया गया एवं सेनेटरी नैपकिन प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही उसके निस्तारण की विधि भी बताई गई और एनीमिया से बचने के लिए आयरन और हरी साग सब्जियों और फलों के सेवन के लिए प्रोत्साहित किया गया।

sv news


 कार्यक्रम अधीक्षक डॉ नीरज पटेल के कुशल दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ और कार्यक्रम में वहां की समस्त आगनबाडी समस्त आशा एवं आशा संगिनी का एवं सीएचओ रिया मिश्रा का भरपूर सहयोग मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad