Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज : रात में बरात से लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सुबह कमरे मे मिला शव

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के फूलपुर मे रात मे बारात से लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह परिजनों ने देखा कि युवक कमरे में मृत पड़ा हुआ है तो कोहराम मच गया। सुचना पर पंहुची इलाकाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। 
मिली जानकारी के अनुसार फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सोइराई गांव के कोटेदार श्यामलाल भारतीय का 36 वर्षीय पुत्र किशन कुमार भारती बुधवार को राजेंद्र कुमार दुबे की लड़की की शादी में उग्रसेनपुर स्थित एक गेस्ट हाउस गया था। वहां से वह देर रात में वापस घर पहुंचा और अपने कमरे में सो गया। सुबह स्वजन उसे उठाने गए तो वह मृत अवस्‍था में पड़ा था। यह देख उनके होश उड़ गए। रोने चीखने की आवाज पर आसपास के लोग पहुंचे फिर फूलपुर पुलिस को सूचित किया गया। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने कमरे की जांच-पड़ताल करने के बाद शव अंत्‍य परीक्षण को भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट एवं तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। किशन की चार वर्षीय पुत्री अनुष्का है। जानकारी होने पर हडिया थाना क्षेत्र के धनकेसरा गांव से पहुंची पत्नी खुशबू एवं माता चमेला देवी सहित स्वजन बिलखते रहे हैं। सुचना पर पंहुची फूलपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और युवक की मौत की जांच पड़ताल में जुट गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad