Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

उत्तर प्रदेश यूथ वॉलीबाल टीम में प्रयागराज की सोनम व जया का चयन

SV News

24वीं राष्ट्रीय यूथ वॉलीबाल चैम्पियनशिप 10 से 15 मई तक महाराष्ट्र मे

SV News

प्र
यागराज (राजेश सिंह): उत्तर प्रदेश की यूथ वॉलीबाल टीम में प्रयागराज जिले की दो बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन,प्रयागराज के महासचिव आर.पी.शुक्ला ने बताया कि 10 से 15 मई 2022 तक महाराष्ट्र राज्य के सांगली में आयोजित " 24वीं यूथ नेशनल वालीबाल चैम्पियनशिप " में उत्तर प्रदेश राज्य की बालक एवं बालिकाओं की टीमें प्रतिभाग की है। जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य की बालिका वालीबाल टीम में प्रयागराज जनपद की दो बालिका खिलाड़ी सोनम शर्मा व जया गुप्ता को चयनित किया गया है और वह उत्तर प्रदेश की बालिका वॉलीबाल टीम का प्रतिनिधित्व कर रही है। विदित हो कि उत्तर प्रदेश राज्य के यूथ वालीबाल टीम का कैंप झांसी जनपद के मेजर ध्यांनचन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम में 24 अप्रैल से 8 मई 2022 तक लगाया गया था। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपद के बालक और बालिका खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। प्रशिक्षण के उपरांत 8 मई को अंतिम रूप से चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय यूथ चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश की वॉलीबाल टीम से प्रतिभाग किये है। शिविर में उनके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए प्रदेश की वॉलीबाल टीम में उनका चयन किया गया है। प्रयागराज जनपद से उपरोक्त दोनों बालिका खिलाड़ी सोनम शर्मा व जया गुप्ता को उत्तर प्रदेश की टीम में चयनित होने पर जिला वालीबाल संघ के अध्यक्ष प्रभात राय, पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी व चेयरमैन जार्डन.एच.नाथ, संगठन सचिव प्रमोद राय, विजया सिंह, निहारिका यादव, प्रभाकर चौबे, कोषाध्यक्ष के.बी.एल.श्रीवास्तव, सी. पी.मिश्रा, पंकज शुक्ला, फूलचंद गुप्ता, अल्ताफ अली, रामाश्रय राय, के.पी.सिंह, बैजनाथ त्रिपाठी, नीरज श्रीवास्तव, पंकज त्रिपाठी, सुरेंद्र यादव व स्टेडियम कोच आशीष यादव आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उपरोक्त चयनित दोनो खिलाड़ीयों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हार्दिक बधाइयां दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad