Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

दूल्हे की अनियंत्रित कार पत्थर से टकराईं, एक की मौत

sv news


मेजा, प्रयागराज (शकील अहमद/शशिभूषण द्विवेदी)। मांडारोड से घोरावल मिर्जापुर गई बारात वापस होते समय दूल्हे की कार बामपुर फाटक के समीप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पत्थर से टकरा गई। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुल्हा-दुल्हन को हल्की चोटे आई है। 

sv news

प्राप्त जानकारी के अनुसार मजहर अली निवासी दुर्ग, भिलाई (मध्य प्रदेश) ने अपने बेटे मोहम्मद रजा की शादी अपने ससुराल अड़ार, माण्डारोड से बारात लेकर घोरावल, सोनभद्र निवासी मुख्तार अली के यहां 27 मई को गई थी। शादी संपन्न होने के बाद दुल्हन नरगिस बानों सहित बारात देर रात माण्डारोड वापिस आ रही थी। शनिवार चार बजे भोर में दूल्हा दुल्हन की गाड़ी जैसे ही बामपुर, माण्डा फाटक के पास पहुंची थी कि कार अनियंत्रित होकर गलत साइड में जाकर पत्थर से टकरा गई। टक्कर इतना तेज था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार दूल्हा दुल्हन को मामूली चोटे आई, लेकिन कार में बैठा तैय्यब अली निवासी गरेथा, मांडा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रियाजुद्दीन निवासी अड़ार का पैर फ्रैक्चर हो गया है। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad