मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)
शासन द्वारा संचालित महत्त्वकांछी योजनाओं में से महिला सशक्तिकरण योजना पर विशेष बल दिया गया है। ग्रामीणों को जागरूक बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली स्वयं सेवी संस्था काफी कारगर हुई हैं।इसी क्रम में जनसुनवाई फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में युवा पंचायत,बालपंचायत, जनपंचायत जैसे जनप्रिय जनमंच हैं। जिसके माध्यम से समाज को जागरूक बनाने का सफर जारी है। शासन की मंशानुरूप महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को प्राप्त करने हेतु "नारी सम्मान मेराअभिमान" नामक कैम्पेन को मेजा के न्यायपंचायत पथरा में भी आयोजित किया गया, जिसमें न्याय पंचायत पथरा के अन्तर्गत आने वाले ग्राम-पथरा, नेवादा, सुभाष,भ इयां,शमलीपुर,की सैकड़ों ऐसी महिलाएं जो कि शिक्षित होकर शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री,या फिर अन्य विभागों में कार्यरत हैं और परिवार एवं समाज के प्रति बखूबी उत्तरदायित्व का निर्वहन कर रही हैं। उक्त कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित संस्था की महिला जनशक्ति सुमन देवी ने बताया कि महिलाओं में आत्मविश्वास पहले से अधिक विकसित हुआ है जिसका परिणाम है कि अब पुलिस फोर्स में भी गांव की लड़कियां जा रही हैं और परिवार का भी सपोर्ट मिल रहा है।जिन गांवों की सरपंच महिला हैं वहां पर ग्राम विकास भी अच्छी तरह से हो रहा है। साथ ही शिक्षित महिलाएं अपने परिवार को भी सुरक्षित एवं सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ा रही हैं। फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी हाईकोर्ट अधिवक्ता कमलेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि संस्था द्बारा संचालित कार्यक्रम के तहत गांव में जनपंचायत किया जाता है,व सम्बंधित ग्राम की सुशिक्षित महिलाओं को जनशक्ति बनाकर प्रशिक्षित करते हुए आत्मनिर्भर बनाने एवं गांव की अन्य महिलाओं को जागरूक करते हुए संबंधित समस्याओं को मिलकर समाधान करने हेतु प्रयास किया जाता है,जिसका परिणाम समाज में दिखाई देने लगा है।