Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

आजमगढ़-रामपुर उपचुनाव : डबल इंजन सरकार की डबल जीत, 2024 में जीतेंगे सभी सीटें - सीएम योगी

SV News


लखनऊ (राजेश सिंह)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुर व आजमगढ़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत पर कहा कि यह डबल इंजन वाली सरकार की डबल जीत है। जो कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एक संदेश है। उन्होंने कहा कि पहले विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत फिर विधान परिषद चुनाव और अब उपचुनाव में जीत डबल इंजन की सरकार के सुशासन पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव परिणाम बताता है कि जनता परिवारवादी और सांप्रदायिक दलों और नेताओं को स्वीकार करने वाली नहीं है। जनता भाजपा के सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ है। उन्होंने कहा कि इन चुनाव परिणाम से यह स्पष्ट है कि भाजपा 2024 में यूपी की 80 में से 80 लोकसभा सीटों पर जीत की ओर बढ़ रही है। मुख्यमंत्री योगी ने इस जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि इस भयंकर गर्मी में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जिस तरह परिश्रम की पराकाष्ठा की है। इसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं। आज की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की जीत है। मुख्यमंत्री योगी ने आजमगढ़ और रामपुर की जनता का आभार जताया है। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भोजपुरी फिल्मों के कलाकार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और रामपुर सीट पर घनश्याम सिंह लोधी ने जीत दर्ज की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad