Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज तिहरे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: पत्नी के अवैध संबंध में दंपती को भी मार डाला

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शाहगंज की गढ़ी कला में सोमवार रात मूकबधिर दंपती समेत तीन लोगों की हत्या अवैध संबंध के कारण हुई थी। बुधवार रात पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ के दौरान हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायर किया, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। उसके दोनों पैर में गोली लगी। अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अभियुक्त के कब्जे से तमंचा, कारतूस, मोबाइल बरामद किया गया है।
पुलिस का दावा है कि मूकबधिर हत्यारोपित से पता चला है कि उसकी पत्नी बच्चों को छोड़कर गढ़ी कला चली गई थी। सोमवार रात उसे खाना खाने के लिए बुलाया गया था। वहां पहुंचा तो उसकी पत्नी से अवैध संबंध बनाया जा रहा था। यह देख वह बौखला गया और फिर गैस सिलेंडर से हमला कर तीनों को मार डाला।
इसके बाद उनका मोबाइल लेकर मौके से भाग निकला। हालांकि अभी तक मृतक दंपती की पहचान कराना बड़ी चुनौती साबित हो रही है।
सोमवार रात मूकबधिर दंपती समेत तीन की नृशंस हत्या हुई थी। मंगलवार सुबह घटना का पता चलने पर सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो सुराग मिला। हेड कांस्टेबल के मूकबधिर बेटे प्रशांत को बुलाकर पूछताछ की।
कमरे की तलाशी से संदिग्ध कातिल की फोटो मिली। सीसीटीवी फुटेज से मिलान कराया गया। पहचान होने पर गिरफ्तार करने के लिए टीम लगी।
बुधवार देर रात थाना प्रभारी शाहगंज वैभव सिंह, एसओजी सिटी प्रभारी मनोज कुमार सिंह और एयरपोर्ट थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय ने भगवतपुर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान हत्यारोपी ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में मूकबधिर हत्यारोपित के दोनों पैरों में गोली लग गई। एसीपी कोतवाली रवि गुप्ता का कहना है कि मुठभेड़ में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad