Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

महुली में मकान गिरने से छह लोगों की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

SV News

प्रतापगढ़ (राजेश सिंह)। प्रतापगढ़ के चिलबिला कोतवाली के महुली मंडी इलाके में बड़ा हादसा हो गया। बुधवार की देर रात करीब ढाई तीन बजे एक जर्जर मकान धराशायी हो जाने से उसमें दबकर एक ही परिवार के छह लोगों की जान चली गई। यह मकान 100 साल पुराना बताया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुट गया है। 
जिन लोगों की मलबे में दबकर जान गई है, उसमें महादेव (2) पुत्र अमन श्रीवास्तव, रीता श्रीवास्तव (42) पत्नी प्रमोद श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव (45) पुत्र कामता प्रसाद श्रीवास्तव, माधुरी (24) पत्नी अमन श्रीवास्तव, बाबू (छह माह) पुत्र अमन श्रीवास्तव शामिल हैं। मलबे में कुल सात लोग दबे थे। जिसमें छह की मौत हो गई है। 
शहर के महुली वार्ड के रहने वाले प्रमोद श्रीवास्तव पुत्र कामता प्रसाद श्रीवास्तव बुधवार की रात भोजन करने के बाद परिवार के साथ एक ही कमरे में सो रहे थे। रात में बारिश हो रही थी। करीब दो बजे के आसपास मकान की छत भरभराकर गिर पड़ी। सभी मलबे में दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम व स्थानीय लोगों ने मलबे से प्रमोद श्रीवास्तव (45), पत्नी रीता श्रीवास्तव (42) नितिन (24 ) पुत्र प्रमोद श्रीवास्तव , बहू माधुरी( 24)पत्नी अमन श्रीवास्तव, पोते माधव (2) और बाबू (6 माह) बाहर निकाला।
आनन-फानन में सभी मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस और प्रशासन की टीम घटना की जांच कर रही है। सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसे में परिवार का एक सदस्य सुरक्षित बचा है। पटना की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad