प्रतापगढ़ (राजेश सिंह)। बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी के सीने में गोली मार दी। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रतापगढ़ नगर कोतवाली क्षेत्र के महकनी निवासी बृजदेव मिश्र (42) पुत्र देव नारायण सीमेंट मोरंग की दुकान खोल रखी है। वे बेसिक शिक्षा विभाग में ठेकेदारी भी करते हैं। वे शुक्रवार रात करीब आठ बजे बाइक पर घर जा रहे थे। वह महकनी मोड़ पर पहुंचे थे, तभी अपाची बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। गोली उनके दाहिनी कंधे के नीचे सीने पर लगी। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग फौरन उन्हें लेकर प्रताप बहादुर अस्पताल पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसआरएन हास्पिटल रेफर कर दिया गया। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि घायल बृजदेव ने गोली मारने वाले युवकों की संख्या दो बताई है। परिवार के लोग पुरानी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिए जाने की बात बात बता रहे हैं। किससे दुश्मनी है, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। इसकी जांच की जा रही है। माना गया है कि रंजिशन गोली मारी गई है। फिलहाल इलाकाई पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
