Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

पूर्व मंत्री के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे सीएम योगी,  जताई संवेदना

SV News

प्रतापगढ़ (राजेश सिंह)। सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ  शनिवार की दोपहर बाद प्रतापगढ़ जिले के करमाही गांव मे पूर्व मंत्री के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया। दोपहर प्रतापगढ़ में हेलीपैड पर सीएम योगी का हेलीकाप्‍टर उतरा। वहां से वे कार में सवार होकर सड़क मार्ग से पूर्व मंत्री डा. महेंद्र सिंह के घर को रवाना हुए। मुख्यमंत्री करमाही गांव में पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह के घर पहुंचे और उनकी मां इंदुमती सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वे परिवार के लोगों से करीब 20 मिनट मिले। इसके बाद वह यहां से सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए। पूर्व मंत्री डा. महेंद्र सिंह की मां इंदुमती सिंह का 16 जून को लखनऊ में निधन हो गया था। उनकी तेहरवीं 28 जून को है। संवेदना जताने के लिए योगी आदित्‍यनाथ यहां पहुंचे। इसके पूर्व मुख्‍यमंत्री का हेलीपैड पर स्‍वागत किया गया। मुख्‍यमंत्री की सुरक्षा के लिए हेलीपैड व आसपास के अलावा पूर्व मंत्री डा. महेंद्र सिंह के घर तक जाने वाले मार्ग पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुबह से ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को डीएम डाक्‍टर नितिन बंसल के साथ एसपी व एएसपी, सीडीओ निर्देशित करते रहे, जायजा लेते रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad