Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

आसमां में काले बादलों ने डाला डेरा, गर्मी से मिली राहत

sv news


मौसम विभाग की चेतावनी, गरज के साथ बारिश का अलर्ट

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। बुधवार शाम से आसमान में काले बादलों के डेरा डालने से एक पखवाड़े से जनपद में चल रहे हीटवेव से राहत मिल गई है। मौसम विभाग ने आज बादलों की गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। अगले 5 दिन तक मौसम का मिजाज नरम रहेगा।

गुरुवार सुबह 07:58 से धीमी गति से हवा चलने और पानी गिरने से मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने तीन माह की उमसभरी गर्मी से राहत महसूस किया।

करीब 13 दिनों से चल रहे हीटवेव से लोगों को राहत मिलने लगी है। मौसम विभाग ने बादलों की गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। गुरुवार को आज सुबह 07:50 बजे न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad