श्री सिद्ध हनुमान मानस मंदिर मे चल रहा है कल्याण उत्सव महायज्ञ
मेजा, प्रयागराज (राजेश गौड़/श्रीकान्त यादव)। विकासखंड मेजा के पांती गांव स्थित श्री सिद्ध हनुमान मानस मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय कल्याण उत्सव महायज्ञ कार्यक्रम के चौथे दिन गुरुवार को भगवान जगन्नाथ पुरी की भव्य रथ शोभायात्रा निकाली गई। रथ शोभायात्रा का शुभारंभ श्री सिद्ध हनुमान मानस मंदिर से जगतगुरु रामानुजाचार्य प्रयाग पीठाधीश्वर, श्री धराचार्य जी महाराज बैकुंठ धाम प्रयागराज के द्वारा पंचामृत स्नान, कलश घंटा पूजन के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। तत्पश्चात रथ यात्रा को समूचे बाजार में भ्रमण कराया गया।
इस दौरान रथ यात्रा का जगह-जगह बाजार वासियों ने पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया गया। डीजे के साथ निकली रथयात्रा में भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। मानस प्रचारिणी समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य यजमान विजयानंद उपाध्याय सहित मौजूद लोगों ने रथयात्रा की रस्सियों को खींचते हुए अपने आप को कृतार्थ किया। रथ यात्रा में शामिल लोग भक्ति गीतों पर थिरकते रहे।
इस दौरान मेजारोड व्यापार मंडल के संरक्षक व मानस प्रचारिणी समिति के अध्यक्ष ईं नित्यानंद उपाध्याय रथ यात्रा में शामिल लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। भगवान जगन्नाथ पुरी की रथयात्रा में मुन्नन शुक्ला, सिद्धांत तिवारी, पप्पू उपाध्याय, अखिलेश मिश्रा, दिलावर सिंह, अभिषेक तिवारी टिंकू, नाथू गुप्ता, रामशिरोमणि तिवारी, ओ पी पांडेय, धीरज दुबे, नागर गुप्ता, राजीव तिवारी, नितेश तिवारी, राजा अग्रवाल, दुर्गेश तिवारी, आशीष उपाध्याय, धीरज उपाध्याय, नीरज उपाध्याय, छोटू उपाध्याय सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।