प्रतापगढ़ (राजेश सिंह)। इलाहाबाद (प्रयागराज) के सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने आज बेंती राजभवन, कुंडा पहुंचकर जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक आत्मीय बातचीत हुई। तस्वीर में दोनों नेता राजभवन से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। इस मुलाकात को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
