Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेजा: गंगा-टोंस नदी के घाटों पर व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया

 

sv news


छठ पूजा के अंतिम दिन सोमवार को गंगा व टोंस नदी में स्नान और पूजा के बाद किया व्रत का पारण

sv news

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। छठ पूजा के अंतिम दिन सोमवार सुबह सिरसा फेरी गंगा घाट व सारा दशरथपुर गंगा घाट पर युवा समाजसेवी महीप सिंह अपनी धर्मपत्नी के साथ पहुंच उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। 

भोर होते ही महिलाएं परिवार के सदस्यों के साथ गंगा और  टोंस नदी के विभिन्न घाटों पर पहुंचने लगीं। उन्होंने गंगा में स्नान किया और छठी मैया की पूजा की।

महिलाएं पारंपरिक कपड़ों में पूजा सामग्री, फल, फूल, नारियल और प्रसाद से भरे दउरा लेकर आईं। चार दिन के व्रत के अंतिम दिन वे सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना किया।

मान्यता है कि छठ पर्व में भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा से परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। घाट पर महिलाओं के साथ पुरुष और बच्चे भी मौजूद रहे। वहां छठी मैया के गीत और जयकारे सुनाई दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad