Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज : यमुना नदी मे उतराता मिला इंडियन ऑयल के कर्मचारी आनन्द गिरि का शव, मचा हड़कंप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज मे यमुना नदी मे इंडियन ऑयल के कर्मचारी का शव उतराता मिला, जिससे हड़कंप मच गया। वह रविवार दोपहर बाद से ही लापता थे। परिजन संभावित स्थानों पर उनकी खोजबीन में जुटे थे। रविवार को दोपहर करीब एक बजे वह घर से निकले थे। देर रात तक पता नहीं चला तो घर वालों ने पुलिस को सूचना भी दी थी। इंडियन आयल कर्मचारी आनंद गिरि संगम में डूब गए।, सुबह आठ बजे यमुना नदी में उनका शव उतराता मिला तो हड़कंप मच गया। नदी के किनारे उनकी कार भी लावरिस हालत में खड़ी मिली। वह रविवार दोपहर बाद से ही लापता थे। परिजन संभावित स्थानों पर उनकी खोजबीन में जुटे थे। रविवार को दोपहर करीब एक बजे वह घर से निकले थे। देर रात तक पता नहीं चला तो घर वालों ने पुलिस को सूचना भी दी थी। सोमवार को सुबह उनका शव यमुना में उतराया मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad