Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रसपा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मनोनीत किए गए संजय, खुशी

SV News

हंडिया, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। हंडिया विधानसभा के दुमदुमा गांव निवासी संजय यादव को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर संजय यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव व प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली को धन्यवाद दिया है। संजय यादव ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के द्वारा बड़ी जिम्मेदारी के रूप में यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव की कमान मिली है।

SV News

जिसके लिए वह पार्टी के लिए तन, मन, धन से हमेशा अर्पित रहेंगे। श्री यादव ने आगे कहा कि पार्टी ने जिस भरोसे पर उन्हें प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है, वह पद का निर्वहन करते हुए पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया है। बता दें कि पार्टी के विस्तार के लिए शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी के पदाधिकारियों की घोषणा की है। प्रदेश सचिव की कमान मिलने पर क्षेत्रीय लोगों ने माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर व सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई दी है। जिससे उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad