Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

sv news

मेजा, प्रयागराज (राजेश शुक्ला/विमल पाण्डेय)। श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर आज संगमनगरी सहित यमुनापार वह गंगापार के शिवालय शिवमय हो गई हैं। संगम व गंगा का घाट हो अथवा कोई गली-मोहल्ला। हर-हर बम-बम..., जय भोले..., हर-हर महादेव..., उद्घोष की कर्णप्रिय गूंज चहुंओर सुनाई दे रही है। भगवान शिव के प्रिय मृगशिरा नक्षत्र के साथ प्रदोष व ध्रुव योग का अद्भुत संयोग बनने से भक्तों में उत्साह अधिक है।

sv news

गंगा के दशाश्वमेध घाट व संगम घाट पर भोर से स्नान का क्रम आरंभ हो गया। हर-हर महादेव का उद्घोष करते हुए बच्चे, युवा व वृद्ध डुबकी लगा रहे हैं। कांवड़िया स्नान के बाद कांवड़ में जलभर कर काशी विश्वनाथ व बाबा बैजनाथ धाम के लिए पैदल रवाना हो रहे हैं। वहीं, मनकामेश्वर महादेव, दशाश्वमेध महादेव, पंचमुखी, शिवकोटि, श्रीनाथ मंदिर सिरसा, पहाड़ी महादेव मंदिर भटौती, बोलने महादेव मंदिर मेजा खास सहित आदि शिवालयों में जलाभिषेक करने वालों की लंबी कतार लगी है।

 महादेव शिव के प्रिय मास श्रावण (सावन) में चहुंओर भोलेमय माहौल है। शिवालयों में रुद्राभिषेक, महाभिषेक कराने वालों की भीड़ है। आज श्रावण का दूसरा सोमवार शिवभक्तों के लिए खास है। इसमें भगवान शिव के प्रिय मृगशिरा नक्षत्र के साथ प्रदोष व धु्रव योग का अद्भुत संयोग बना है। धर्माचार्यों का मत है कि उक्त संयोग में व्रत रखकर अभिषेक व पूजन करने से शिव की कृपा जल्द प्राप्त होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad