Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राष्ट्रपति पद की द्रौपदी मुर्मू ने ली शपथ, तालियों से गूंजा संसद भवन

 

sv news

नई दिल्ली। द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण समारोह सोमवार सुबह संसद के सेंट्रल हाल में हुआ। मुख्य न्यायाधीश एनवी रमणा ने मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद मुर्मू को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी।

sv news

देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की आज नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शपथ लिया. शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह करीब 10.15 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में शुरू हुआ जहां चीफ जस्टिस एन.वी. रमण उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई. वहीं, इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस सब के बाद संबोधित किया.

शपथ ग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी समारोह में शामिल रहे. 

संसद के सेंट्रल हॉल में समारोह के समापन पर राष्ट्रपति, ‘राष्ट्रपति भवन’ के लिए रवाना होंगी जहां उन्हें एक ‘इंटर-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया जाएगा. साथ ही निवर्तमान राष्ट्रपति का शिष्टाचार सम्मान किया जाएगा. मुर्मू (64) ने गुरुवार को विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर इतिहास रच दिया. द्रौपदी के राष्ट्रपति चुनाव में मिली जीत से एनडीए में खुशी की लहर देखी जा रही है तो वहीं देश के सभी राज्यों के नेताओं ने उनकी जीत पर उन्हें बधाई दी है और खुशी जाहिर की है.

मुर्मू ने निर्वाचक मंडल सहित सांसदों और विधायकों के 64 प्रतिशत से अधिक वैध वोट प्राप्त किए और भारी मतों के अंतर से चुनाव जीता. वह देश की 15वीं राष्ट्रपति बनेंगी. मुर्मू को सिन्हा के 3,80,177 वोटों के मुकाबले 6,76,803 वोट मिले. वह आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति होंगी. वह राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला भी हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad