Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को हमलावरों ने मारी गोली

 

sv news

नई दिल्ली, एजेंसी। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर बड़ा हमला हुआ है। आबे को हमलावरों ने गोली मार दी है। जापानी मीडिया के हवाले से इसकी पुष्टि की गई है।

एनएचके वर्ल्ड न्यूज ने बताया कि पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक भाषण के दौरान आबे पर हमला हुआ है। गोलीबारी में वो घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि घटनास्थल पर गोली की आवाज सुनी गई है। शिंजो आबे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

शिंजो आबे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री और वर्ष 2012 से वहां की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष हैं। आबे वर्ष 2006 से 2007 तक जापान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। आबे जापान के सबसे युवा पीएम रह चुके हैं। गौरतलब है कि आबे ने स्वास्थ्य कारणों से 12 सितंबर 2007 को पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad