Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 13 जुलाई 2022 : आज कुछ राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद, मिलेंगे आमदनी के नए स्रोत, निवेश शुभ रहेगा

 

sv news

suraj varta.in
आस्था धर्म डेस्क

आज बुधवार 13 जुलाई 2022 है। हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं...

राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
आपके बढ़ते रुतबे को देखकर लोग आपसे संबंध स्थापित करना चाहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ रखेंगे। कामकाज में आपका समय सामान्य से बेहतर रहेगा और आप ज्यादा खुश रहेंगे। समय का पूरा आनंद उठाएं। संतान संबंधी कुछ चिंताएं आपको व्यथित कर सकती हैं।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए चीजें स्पष्ट रहती है। नौकरी के दौरान सयम बना कर रखे। त्वचा संबंधी रोग के आसार है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। पेट की जलन और एसिडिटी गलत खानपान की वजह से हो सकती है। यात्रा सुकुन देगी। किसी परेशान व्यक्ति की मदद कर सकते हैं।

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
आज की जिम्मेदारी कल पर न छोड़ें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपनी जरूरतों के लिए इतना परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, आपकी जरूरतें पूरी होंगी। वैवाहिक तथा प्रेम संबंध दोनों ही सौहार्दपूर्ण रहेंगे। भावनात्मक नजदीकियां भी बढ़ेगी। यदि कोई निर्णय लेने में दुविधा हो रही हो तो किसी से सलाह करें। आज आप अपनी आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं को लेकर बहुत स्पष्ट रहें।

*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
अनचाही घटनाओं से आपके उत्साह में कमी आएगी। अनिद्रा से परेशान रहेंगे। आज आप अपने निकटजनों से किसी मदद की अपेक्षा न रखें। आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपका कॉन्टैक्ट होने की संभावना है। सामाजिक स्तर पर आपकी पहचान और लोकप्रियता बढ़ेगी। वाहन अथवा किसी महंगे उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। किसी भी समस्या को गुस्से की बजाएं शांतिपूर्ण तरीके से हल निकालने का प्रयास करें।

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
खुद को बुरी संगत में फंसने से बचाएं ताकि आपकी छवि खराब न हो। स्वास्थ्य के लिहाज से आप खुद को फ्रेश फील करेंगे। यदि आप व्यवसाय में हैं तो आज का दिन सुखद आश्चर्य की सौगातें लेकर आने वाला है। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रहेगी। ईंट भट्टों और सीमेंट के कारोबारियों के लिए स्तिथि लाभकारी रह सकती है।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
जीवनसाथी के साथ के सम्बंधों में अधिक धनिष्ठता रहेगी। सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें अन्यथा धन एवं सम्मान दोनों की हानि हो सकती है। अपने कार्यक्षेत्र में इतना न डूब जाए कि अपनी निजी जीवन और अपने प्रियजनों को अनदेखा कर दें। असंतुलित दिनचर्या वह खानपान की वजह से पेट खराब रहेगा। वर्तमान समय में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
पिछले कुछ समय से आप जिस कार्य के प्रति प्रयासरत हैं उसके सकारात्मक परिणाम जल्दी ही नजर आएंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उससे संबंधित बजट अवश्य बनाएं। इससे आपको कोई भी निर्णय लेने में सुविधा होगी। ध्यान रहें आज कोई भी नई चीज लेना आपके लिए हितकारी नहीं होगा। व्यायाम और खानपान का अधिक ध्यान रखें।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
आपके खर्चों की अधिकता रहेगी। भाइयों के सहयोग से कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। नए कार्य शुरू करने के लिए निर्मित योजनाओं को अमल में लाने का आज उत्तम समय है। कुछ परेशान रह सकते हैं। कुछ योजनाएं अधूरी रहने से मन खिन्न होगा। किसी व्यक्ति की बातों की वजह से मानसिक तकलीफ होगी। पिता के साथ तालमेल में खींचतान रह सकती है।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
आज आपको जीवन में नए परिवर्तन देखने को मिलेंगे। पिता की बातों को सुनें और सम्मान दें।  बेहतर रहेगा अगर आप ऐसे लोगों के साथ ज्यादा मेल जोल ना करें जिनके साथ आपकी बनती नहीं है। घर का माहौल शांतिपूर्ण और खुशनुमा रहेगा। नये रिश्ते को लेकर आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। विवाह से संबंधित निर्णय लेते समय आपके करीब लोग और परिवार के लोगों की राय जरूर लें।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
आज आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी। नौकरी व्यवसाय में पदोन्नति और आय वृद्धि का योग है। अपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा परिवार में तनाव होने की संभावना हो सकती है। किसी सदस्य की नकारात्मक बात को लेकर घर के वातावरण में कुछ उदासी रह सकती हैं। माता जी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। अपने कार्य की एक अलग शैली से अपने काम की पहचान बनाएंगे।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
ए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे छोटे-से प्रवास की संभावना है। बौद्धिक तथा लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है। किसी पुराने मित्रों का मिलन हो सकता है और उस पुराने मित्रों से आप बहुत खुश रहेंगे। थोड़ा समय अपने लिए अवश्य निकालें और अपने आने वाले जीवन की राह और लक्ष्य का निर्धारण करें। किसी वरिष्ठ महिला परिजन का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
आज के दिन काम-काज के दौरान आपको कुछ नए मौके मिलेंगे। व्यापार में साझेदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। किसी बड़ी डील को करने से पहले आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना चाहिए। सकारात्मक सोच आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। किसी खास वस्तु के खोने या चोरी होने की स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि अपनी चीजों की संभाल खुद ही करें।

*नोट:* आप अपनी समस्याओं के निदान के लिए-surajvarta के ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के मोबाइल नंबर-99361 47150 पर संपर्क कर सकते हैं।
( *Note:* You can contact the astrologer of surajvarta Pandit Anand Pandey on mobile number-99361 47150 for the solution of your problems.)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad