Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 11 जुलाई 2022 : आज कुछ राशियों पर भगवान शिव की रहेगी कृपा, धोखा-धड़ी से रहें सावधान

 

sv news

suraj varta.in
आस्था धर्म डेस्क

आज सोमवार 11 जुलाई 2022 है। हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं..

राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
आज का दिन भागदौड़ वाला है। किसी समस्या में पुराने मित्रों से मदद मिल सकती है। आपके जीवन की किसी बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। नए काम की शुरुआत या नई योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा समय है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। विवाहितों को जीवनसाथी से सहायता मिलेगी। अध्यात्म तथा धार्मिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
अगर आप किसी दूसरी जगह घर लेना चाहते है तो यह समय आपके अनुकूल नहीं है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। मित्रों के साथ मिलना-जुलना हो सकता है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली रहोगे आपको आपका सच्चा प्यार मिल सकता है। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त हो सकता है। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको लाभ होगा।

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
युवा वर्ग को भी अपने कैरियर या प्रोजेक्ट संबंधी सफलता मिलने की उचित संभावना है। घर के रख रखाव और उचित व्यवस्था बनाए रखने में भी आपका उचित योगदान रहेगा। अपनी योजनाओं में किसी अपरिचित इंसान को शामिल न करें। स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। प्रसन्नता व संतुष्टि रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। माता की सेहत का ध्यान रखें।

*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
आपको अपने काम से अभी उम्मीदें ज्यादा हैं, लेकिन थोड़ा सा धैर्य रखें कुछ समय बाद आपको लाभ देखने को मिलेगा। आज विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिल सकता है। पति-पत्नी में सामंजस्य मधुर बना रहेगा। घर परिवार में सुखद और शांति पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएगी तथा किसी प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती है।

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
कोई काम समय पर पूरा ना होने से मन में खिन्नता भी रहेगी। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। मित्रों व संबंधियों की सहायता कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपकी समस्याओं को अन्य लोग नहीं समझ पाएंगे और आपकी जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
आलस्य को अपने ऊपर हावी ना होने दे, क्योंकि यह समय बहुत अधिक मेहनत करने का है। किसी नए दोस्त से प्रस्ताव पा सकते हैं, जो आपको उलझा सकता है। निर्णय लेने में थोड़ा समय लें और अच्छी तरह से सोच विचार लें। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पठन-पाठन व लेखन आदि कामों में मन लगेगा। बेफिजूल के विवादों से बचें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
आज का दिन बढ़िया दिन रहेगा। किसी काम को लेकर बहुत प्रशंसा प्राप्त करेंगे। पुराने साथियों से मुलाकात या फोन पर बात हो सकती है। अपनी वस्तुओं को संभालकर नहीं रखने से नुकसान की उम्मीद है। अपने दृष्टिकोण में ईमानदार और सटीक रहें आपकी प्रतिबद्धता आपकी क्षमता को ध्यान में रखेगी। नौकरी पेशा लोग वित्तीय मामलों में सजग रहें, हिसाब-किताब में चूक नुकसान करवा सकती है।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
आज आपका मन पूरे दिन बेहद खुश रहेगा। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहाँ से आपने इसकी कभी सोचा भी न हो। किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बन सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य प्रति सचेत रहने की जरूरत है। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। सोच समझ कर किए कामों से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। घर में साज सज्जा पर धन खर्च होगा। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। आज आपको चोट लगने की आशंका है। अपने इष्टदेव की पूजा करें। प्रेम प्रसंग में प्रसन्नता प्राप्त हो सकती है। प्रतिष्ठा-वृद्धि हो सकती है। पाचन की ओर विशेष ध्यान दें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आएगा। आपको एक नया दृष्टिकोण अपनाना होगा और वांछित परिणामों के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आपकी रुचि धार्मिक कार्यों में अधिक रहने की वजह से संभव है। किसी विशेष व्यक्ति से आपको मदद मिल सकती है। भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होगी। बच्चों की जरूरतों का ध्यान रखें। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रह सकती है।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
आपके अंदर का बढ़ता हुआ अहंकार करीबी रिश्तों पर असर दिखा रहा है। खुद का आत्मविश्वास बढ़ाने की कोशिश करनी होगी, अहंकार के कारण केवल आप नकारात्मक बातों पर ही ध्यान दे रहे हैं। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। आप वैवाहिक संबंधो में नई ताजगी और ऊर्जा महसूस करेंगे। सामाजिक आयोजन में भाग लेने से बचें, कोई बहुत विशिष्ट हो तो ही जाएं।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
ग्रह गोचर और समय आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रहे हैं। काफी समय से जिस शुभ समाचार का इंतजार कर रहे थे। आज वह हासिल होगा। अपने अंदर आत्मविश्वास और नई ऊर्जा महसूस करेंगे। किसी जरुरी काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। आज किसी को धन उधार ना दें। बेकरी आयटम्स के कारोबारी लाभ की स्थिति में रह सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad