नैनी, प्रयागराज (शकील खान)। सोमवार को तिगनौता में भारतीय जनता पार्टी सांसद प्रोफ़ेसर रीता बहुगुणा जोशी एवं करछना विधायक पीयूष रंजन के नेतृत्व में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें 2024
के चुनाव पर चर्चा किया गया। नवयुवक कार्यकर्ता को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा कर जोर दिया गया। बैठक में क्षेत्रवासियों की अनेक समस्याओं को सुना गया तथा उन्हें आश्वासन दिया गया की जल्द ही उनका निवारण किया जाएगा। इस मौके पर जिलामंत्री ओम प्रकाश निषाद, जिला महामंत्री राजेश शुक्ला, अध्यक्ष पृथ्वी पाल सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष बसंत लाल पटेल, प्रदीप भारतीय, दिनेश यादव, राजेश सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।