Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज : चुनावी रंजिश मे सरेआम गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या, साथी घायल

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में चुनावी रंजिश में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। साथ में रहा साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। नवाबगंज इलाके में नेशनल हाईवे ओवरब्रिज के निकट रविवार शाम गोली मारकर हरेंद्र मिश्रा की हत्या कर दी गई, जबकि साथ मौजूद दूसरा व्यक्ति संतोष सिंह घायल है। उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया। वहां प्रयागराज के एसएसपी शैलेश पांडेय भी पहुंच गए। बाइक सवार लोगों ने कार को रोककर गोली मार थी। मृतक और घायल के साथ ही गोली मारने के आरोपित व्यक्ति भी प्रतापगढ़ जनपद में संग्रामगढ़ इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने मौके पर जांच के बाद आरोपितों के घऱों में छापेमारी की।

SV News

इस घटना के पीछे संग्रामगढ़ प्रतापगढ़ में करमायन गांव में प्रधानी चुनाव की रंजिश बताई गई है। हमलावर चुनाव में उस पक्ष को बताया गया है जो चुनाव हार गया था। उनकी तलाश में पुलिस टीम जुटी है। इस घटना की जानकारी प्रतापगढ़ में पीड़ित परिवार को मिली तो वहां से कई लोग प्रयागराज में अस्पताल पहुंच गए। पुलिस को आरोपितों के नाम बताए गए हैं जिनके घर में छापे मारे गए लेकिन वे मिले नहीं। घरों से कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि करमायन गांव के प्रधान के चुनाव में नीरज सिंह ने जीत हासिल की थी जबकि संतोष को हार का सामना करना पड़ा था। इसी चुनाव रंजिश में यह वारदात की गई है। फिलहाल इलाकाई पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad